DUSU Election: ABVP ने 3-0 से मारी बाजी, एक पद निर्दलीय के खाते में, NSUI का सूपड़ा साफ़, अमित शाह ने दी बधाई

ABVP ने कहा यह विजय राष्ट्र प्रथम की भावना, सामाजिक समरसता, विद्यार्थी हित और वर्षों से संस्कारित संगठनात्मक कार्यपद्धति में विद्यार्थियों के विश्वास को दर्शाती है।
ABVP wins 3-0 in DUSU elections

ABVP wins 3-0 in DUSU elections

भारत की राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election)  का परिणाम घोषित हो गया है और इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने तीन शून्य से जीत हासिल की है, अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने विजय हासिल की है वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है, इस चुनाव में NSUI का सूपड़ा साफ़ हो गया है, उसे किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव वैसे तो हर साल चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार जंतर मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद इसके परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, NSUI के छात्र नेताओं सहित कांग्रेस एक बड़े बड़े नेता इस बार NSUI की 4-0 से जीत के दावे कर रहे थे लेकिन आज जब परिणाम आया तो उसने चौंका दिया, NSUI को 4-0 से जीत नहीं मिली बल्कि हार मिली, ABVP ने 3-0 से इस चुनाव को जीत लिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी जीत की बधाई , कहा ये राष्ट्र प्रथम की विचारधारा की जीत 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर छात्र नेताओं को बधाई दी है- उन्होंने X पर लिखा-  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

झूठे नेरेटिव को स्टूडेंट्स ने नकार दिया,  Gen Z, ABVP और देश के साथ: DUSU अध्यक्ष 

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए अध्यक्ष पर पर निर्वाचित यश डबास ने कहा कि ये जीत पूरे देश की जीत है जो एक फेक नेरेटिव चलाने की कोशिश की जा रही थी उसे दिल्ली विश्वव विद्यालय के छात्रों ने नकार दिया है और दिखा दिया है कि Gen Z, ABVP के साथ खड़ा है Gen Z देश के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा यह सिर्फ़ NSUI की हार नहीं है यह इंदिरा भवन की हार है। यह राहुल गांधी और विनोद जाखड़ की हार है जिन्होंने लाशों पर राजनीति करने की कोशिश की थी। छात्रों ने स्थिति को समझा, उन्हें नकारा और भारी अंतर से जीत विद्यार्थी परिषद की झोली में डाली।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे

  • अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होएँ  NSUI के विजय शंकर मीणा को पीछा छोड़ा, मीणा को 22,523 वोट मिले।
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ABVP के उम्मीदवार ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले।
  • सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले और वे हार गईं।
  • संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि NSUI के उम्मीदवार गोपाल चौधरी तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 15,206 वोट मिले।

ABVP ने X पर लिखा VOICE > NOISE 

अमित शाह ने छात्र नेताओं को दी जीत की बधाई 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews