Earthquake : Jammu and Kashmir में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.1 की तीव्रता

Earthquake : नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12:26 बजे जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालाँकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, जिससे जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Earthquake : Jammu and Kashmir में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.1 की तीव्रता

Earthquake : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर 12:26 बजे आए इस भूकंप का केंद्र बारामुला से उत्तर-पूर्व में जमीन के सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था। हालाँकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, जिससे जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

दरअसल भूकंप की तीव्रता ज्यादा न होने के कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत किया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप की घटनाएं आम हैं। लद्दाख की राजधानी लेह में गुरुवार-शुक्रवार की रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात 2:02 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता वाला भूकंप आया था। हालाँकि, इससे भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप जोन में कश्मीर

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर देश के सबसे खतरनाक भूकंप जोन-5 में आता है। इससे यहां हमेशा भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना बनी रहती है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कश्मीर घाटी का अधिकांश हिस्सा और जम्मू क्षेत्र के डोडा, रामबन और किश्तवाड़ इलाके सिस्मिक जोन-5 में आते हैं। इस क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की 50% से अधिक आबादी रहती है, जबकि राज्य का बाकी हिस्सा सिस्मिक जोन-4 में आता है, जो भूकंप के खतरे से कम नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews