Earthquake: बिहार में आया 4.5 की तीव्रता का भूकंप, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके

Earthquake: आज सुबह सुबह बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप का प्रभाव कई क्षेत्रों में देखने को मिला है।
Earthquake: बिहार में आया 4.5 की तीव्रता का भूकंप, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके

Earthquake: आज सुबह बिहार के किशनगंज समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दरअसल यह भूकंप 4.5 की तीव्रता के साथ आया, जिसका केंद्र सिक्किम के सोरेंग क्षेत्र में स्थित था। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का समय सुबह 7 बजे के करीब था, और इसका प्रभाव बिहार के कई हिस्सों के साथ-साथ सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी देखा गया।

दरअसल बिहार के किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे के करीब अचानक जमीन में हलचल से लोग चौंक गए। उस वक्त अधिकांश लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, लेकिन झटके महसूस होते ही वे तुरंत अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलने लगे।

जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया। हालांकि, भूकंप के झटके मामूली थे और कुछ सेकंड में सब कुछ सामान्य हो गया, लेकिन उस समय की घबराहट ने लोगों को तनाव में डाल दिया।

दरअसल नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र सिक्किम के सोरेंग क्षेत्र में था, जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां पहले भी ऐसे भूकंप आ चुके हैं। इस बार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।

हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल में तनाव व्याप्त हो गया।

पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

वहीं बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन इलाकों में भी लोग झटके महसूस होते ही अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के इन क्षेत्रों में भी भूकंप से कोई गंभीर नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews