फिर कांपा दिल्ली एनसीआर, नेपाल में था केंद्र…

Earthquake In delhi ncr

Earthquake in Delhi NCR : एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार भूकंप आया है, जिससे लोग में भय बना हुआ हैं और वे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खाली मैदान में पहुंच गए। फिलहाल राहत की बात ये है कि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप के झटके 4 बजकर 18 मिनट पर लगे हैं, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.6 रही। इसका केंद्र नेपाल रहा है और गहराई 10 किलोमीटर थी। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई, और इसमें 70 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई थी। ये ऐसा समय होता है जब अधिकतर परिवार सो रहे होते हैं। तभी अचानक आए भूकंप ने नेपाल को हिला दिया। ये 2015 के बाद से नेपाल में सबसे घातक भूकंप था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews