मणिपुर, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 5.7 मापी गई

आज सुबह 11:06 बजे मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
मणिपुर, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 5.7 मापी गई

मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में आज बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:06 बजे पहला झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र इंफाल पूर्वी जिले के याइरीपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में 110 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 5.7 थी, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।

भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए, जिसमें असम, मेघालय और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धरती कितनी देर तक हिली। भूकंप की तीव्रता 5 से ज्यादा थी, लेकिन अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

पहला झटका सुबह 11:06 बजे आया था

अधिकारियों के मुताबिक, पहला झटका सुबह 11:06 बजे आया था, जबकि दूसरा झटका दोपहर 12:20 बजे महसूस किया गया। दूसरे झटके की तीव्रता 4.2 मापी गई और इसका केंद्र कमजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। हालांकि, कई खबरों में भूकंप के कारण मणिपुर की कई इमारतों में दरारें आने की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, थोबल जिले के बांगजिंक लॉन्चिंग में एक स्कूल की इमारत भी भूकंप के झटकों का शिकार हुई, जहां जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर चलाया जा रहा था। इस दौरान ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक आधिकारिक नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

मणिपुर के अलावा असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भी हल्के झटके

भूकंप से हुए संभावित नुकसान को लेकर इंफाल के एक अधिकारी ने कहा है कि हम नुकसान की रिपोर्ट की पुष्टि कर रहे हैं। क्षेत्र के अन्य राज्यों में अभी तक किसी भी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भारत में पिछले कुछ समय में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हाल ही में दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, अब मणिपुर से लगे कुछ क्षेत्रों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मणिपुर के अलावा असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भी हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews