Earthquake : 5.8 रिक्टर की तीव्रता से हिली Delhi NCR की धरती, नेपाल रहा भूकंप का केंद्र

Earthquake In Delhi

Earthquake : दिल्ली एनसीआर में आज भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। दरअसल, भूकंप की तीव्रता 5.8 रिक्टर स्केल मापी गई है। ये झटके उत्तराखंड की देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा और यूपी के रामपुर में के साथ कई इलाकों में महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे की सभी लोग घर और दफ्तर से बहार निकल गए। हालांकि इससे कोई भी जान मान की हानि नहीं हुई है ना ही कोई खबर सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जापान बताया गया। ये जमीन से 10 किमी अंदर बताया गया। इससे पहले 5 जनवरी के दिन दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके आए थे।

ऐसे बचें – 

इन दिनों पूरी दुनिया में देश कहीं-ना-कहीं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। इन सब प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर खुद को बचा सकते हैं। भूकंप से बचने के लिए झटके महसूस होते ही बाहर किसी खुले स्थान पर जल्द-से-जल्द पहुंच जाएं। इस बात का ध्यान रखें की ऐसे आपदा के दौरान लिफ्ट का प्रयोग ना करें और यदि घर से बाहर निकलना संभव नहीं तो किसी कोने, पलंग के नीचे, टेबल के नीचे छुप सकते हैं। पंखे के नीचे बिल्कुल भी ना खड़े रहे, बिजली से चलने वाली सारी चीजों को तुरंत बंद कर दें, इससे भूकंप से बचा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews