ED ने सोनिया गांधी को फिर भेजा नोटिस, 21 जुलाई को होगी पूछताछ

ED ने सोनिया गांधी को फिर भेजा नोटिस, 21 जुलाई को होगी पूछताछ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) ने एक बार फिर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नोटिस जारी किया है। नए समन के मुताबिक कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ED के सामने पेश होना होगा। 

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (National Herald money laundering case) में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने आज सोमवार को सोनिया गांधी के नाम एक नया समन जारी किया। समन में ईडी (ED) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें – धरती का स्वर्ग देखना है? IRCTC का Jannat E Kashmir टूर पैकेज कर रहा आपका इंतजार

इससे पहले जब ED ने सोनिया गांधी को समन (नोटिस) जारी किया था तब स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी की तरफ से पूछताछ की तारीख जुलाई के आखिरी सप्ताह में करने का अनुरोध किया गया था। 22 जून को लिखे पत्र में सोनिया की तरफ से लिखे अनुरोध को ईडी ने स्वीकार करते हुए तब पूछताछ टाल दी थी।

 ये भी पढ़ें – किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है रणवीर-दीपिका का आशियाना, जानें कीमत, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस भेजा था उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इस बीच सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई , उनके नाक से खून बहने लगा था, 12 जून को वे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो गई थी। जहाँ वे कई दिनों तक भर्ती रही थी।

ये भी पढ़ें – Google ने इन वायरस वाले Apps को किया बैन, बताया स्मार्टफोन के लिए खतरा, जल्द करें ये काम

बीमारी को देखते हुए ED ने अपना पहला नोटिस रद्द करते हुए सोनिया गांधी को 23 जून को फिर पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते सोनिया ने इस नोटिस को रद्द करने का अनुरोध करते हुए जुलाई के अंतिम सप्ताह में पूछताछ का निवेदन किया था जिसे ED ने स्वीकार कर लिया था। अब ED ने 21 जुलाई को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews