छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा, बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन

इस कार्रवाई के तुरंत बाद भूपेश बघेल ने इसे 'राजनीतिक साज़िश' करार दिया है। उनके कार्यालय से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा गया, "सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया, तो आज ईडी के मेहमानों ने मेरे भिलाई निवास में प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।" माना जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है।
ED raid Bhupesh Baghel

ED Raid at Bhupesh Baghel and Son Chaitanya Baghel : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभिन्न ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह छापा मारा। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने भिलाई स्थित उनके निजी आवास, उनके बेटे चैतन्य बघेल और कुछ करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। माना जा रहा है कि ये कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है।

इस छापामार कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल के कार्यालय से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसे राजनीतिक साज़िश बताया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि ‘सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।’

भूपेश बघेल के ठिकानों पर ED का छापा

ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ ने भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी सहयोगी भी मौजूद थे। उनके बेटे चैतन्य बघेल और कुछ करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक 14 स्थानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ईडी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगाला। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी हो सकती है कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला काफी चर्चाओं में रहा है। ईडी के अनुसार, राज्य में एक संगठित गिरोह के माध्यम से आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। इसमें सरकारी अधिकारियों, निजी व्यवसायियों और राजनेताओं की मिलीभगत की बात कही जा रही है। ईडी का दावा है कि इस घोटाले में हजारों करोड़ रुपए का हेरफेर किया गया है। इससे पहले भी ईडी ने राज्य में कई शराब कारोबारियों और सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। अब इस मामले में भूपेश बघेल और उनके परिवार पर जांच की आंच आई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews