सीनियर IAS के ठिकानों पर ED का छापा, 25 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला!

सीनियर IAS के ठिकानों पर ED का छापा, 25 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला!

रांची, डेस्क रिपोर्ट।  झारखण्ड की चर्चित और सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal ED Raid) और उनके करीबियों के करीब 20 ठिकानों पर आज प्रवर्तन नदिशालय (ED) ने एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि ये ठिकाने झारखण्ड के अलावा, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में हैं जहाँ ED की टीमों ने कार्रवाई जारी है। कहा ये भी जा रहा है बड़ी मात्रा में कैश मिला है जिसे गिनने के लिए कैश काउंटिंग मशीने लगानी पड़ी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IAS पूजा सिंघल के चार्टर्ड एकाउंटेंट के यहाँ से अभी तक करीब 25 करोड़ रूपया कैश मिला है जिसकी जाँच की जा रही है।  बता दें कि  IAS  पूजा सिंघल झारखण्ड सरकार में उद्योग एवं खनन विभाग की सचिव हैं।  कार्यवाही अभी जारी है, पूजा सिंघल पर अनैतिक तरीके से धन अर्जित करने के आरोप लगते रहे हैं और ED ने इसी आधार पर छापामार कार्यवाही की है।

ये भी पढ़ें – बढ़ेगी विधायकों की सैलरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

उधर IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED की  भाजपा (BJP Jharkhand) ने झारखण्ड की हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)  सरकार पर हमला बोला है। भाजपा संसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापे के बारे में कमेंट किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश का 45 से 50 प्रतिशत खनिज झारखण्ड से आता है।  मुख्यमंत्री ने खान मंत्री होने के नाते अपने विधायकों, रिश्तेदारों को अवैध खनन पट्टे आवंटित किये। अब एजेंसी को भ्रष्टाचार का इनपुट मिला तो उसने कार्यवाही की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews