School Holidays : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश हुए घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मध्य प्रदेश , दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत दिसंबर और जनवरी में कई दिन स्कूल बंद रहने वाले है। किस राज्य में कब से कब तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, आईए जानते है........
School Closed In Winter

School Winter Holiday 2024-25 : राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर , दिल्ली, पंजाब के बाद अब राजस्थान सरकार ने शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

यह आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के मौसम और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया है।अगर किसी प्राइवेट स्कूल द्वारा आदेश का उल्लंघन कर बच्चों को स्कूल बुलाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वही सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।

इन राज्यों में भी हो चुके है शीतकालीन अवकाश घोषित

  • दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन घोषित किया है।
  • मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है, ऐसे में स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।
  • पंजाब में 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में कक्षा 5 तक के स्कूली छात्रों के लिए 10 दिसंबर 2024 से विंटर वेकेशन शुरू हो गए है और 28 फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। वही कक्षा 6 से 12 तक के भी विंटर वेकेशन 16 दिसंबर 2024 से शुरू हो गए है और 28 फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा। 29 दिसंबर रविवार है तो इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा।
  • छग के डीएड और बीएड कॉलेज में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है,अन्य कॉलेजों में छुट्टियां 26 से 28 दिसंबर तक रहेगी।रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।

इन राज्यों में जल्द घोषित होंगे शीतकालीन अवकाश

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में अब तक आधिकारिक तौर पर शीतकालीन अवकाश का ऐलान नहीं हुआ है, संभावना है कि एक हफ्ते के अंदर स्थिति साफ हो सकती है। इन राज्यों में भी 25 दिसंबर 2024 से छुट्टियां शुरू हो सकती हैं।उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक और बिहार में 25 से 31 दिसंबर के बीच शीतकालीन अवकाश घोषित होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews