School Holidays 2024 : छात्रों के लिए खुशखबरी, 3 दिन और बंद रहेंगे स्कूल, अवकाश घोषित, विभाग का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 सितंबर 2024 को ‘ईद-ए-मिलाद’ पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है।17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।
school holiday news

School Holiday 2024 : इस हफ्ते छात्रों की मौज होने वाली है। जन्माष्टमी के बाद एक बार फिर छात्रों को 3 दिन की लगातार छुट्टी मिलने वाली है, क्योंकि आज  कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, वही 15 सितंबर को रविवार और 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के चलते स्कूल बंद रहेंगे। अब 17 सितंबर को स्कूल खुलेंगे।

भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आज 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दमोह, सिवनी में नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।वही श्योपुर में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यूपी उत्तराखंड राजस्थान में भी School Holiday

  • यूपी के अलीगढ़, आगरा, हरदोई,बुलंदशहर, पीलीभीत, लखीमपुर,संभल,हापुड़ समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। सभी परिषदीय , सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त वित्तविहिन और सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • उत्तराखंड के चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की आशंका के चलते शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12वीं तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 14 सितंबर को दूसरा शनिवार, 15 सितंबर को रविवार और 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

इन राज्यों में भी स्कूलों में अवकाश

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 सितंबर 2024 को ‘ईद-ए-मिलाद’ पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 17 सितंबर को घोषित किया गया था। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।
  • सितंबर में 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।
  • झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बिहार में सितंबर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews