School Holidays 2025 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

10 अप्रैल 2025 को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती है, ऐसे में इस दिन देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहता है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
school news

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है।मार्च की तरह अप्रैल में छात्रों को भरमार छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। इन छुट्टियों में रविवार के अलावा रामनवमी, महावीर जयंती और भीमराव अंबेडकर जयंती के साथ दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।

इससे पहले 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर के चलते एमपी यूपी पंजाब समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। वही 30 मार्च को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।इधर,  उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacations) रहने की संभावना है।

अप्रैल में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 6 अप्रैल को रामनवमी ,10 अप्रैल को महावीर जयंती, 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व ,14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते यूपी के  स्कूल बंद रहेंगे।
  • 6 अप्रैल को रामनवमी ,10 को महावीर जयंती, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती,13 को बैसाखी पर्व ,14 को भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 को गुड फ्राइडे के चलते राजस्थान में अवकाश रहेगा।इस तरह अन्य राज्यों में भी अप्रैल में अलग अलग मौके पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

ईद-उल-फितर पर किस राज्य में छुट्टी?

  • उत्तर प्रदेश – 31 मार्च (एक दिन)
  • बिहार – 31 मार्च (एक दिन)
  • उत्तराखंड – 31 मार्च (तीन दिन)
  • मध्य प्रदेश – 31 मार्च (एक दिन)
  • हरियाणा – 31 मार्च (एक दिन)
  • राजस्थान – 31 मार्च (एक दिन)
  • पश्चिम बंगाल – 31 मार्च और 1 अप्रैल (दो दिन)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews