School Holiday 2024 : छात्रों को राहत, फिर अवकाश की घोषणा , इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

आदेश के तहत घाटी क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूल, सरकारी मदद प्राप्त निजी और केंद्रीय विद्यालय भी 27 नवंबर से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मणिपुर सरकार ने कर्फ्यू वाले इलाकों में 27 नवंबर से सभी स्कूलों और कॉलेजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान इंफाल पूर्व और पश्चिम, विष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरिबाम जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं नहीं चलेंगी, जब तक अगला आदेश आदेश ना हो।

आदेश के तहत घाटी क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूल, सरकारी मदद प्राप्त निजी और केंद्रीय विद्यालय भी 27 नवंबर से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कर्फ्यू वाले जिलों में उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सरकारी शिक्षण संस्थान, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज, राज्य विश्वविद्यालय आदि भी बंद रहेंगे।

दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • डिंडौरी जिले में बाघ और हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनशिक्षा केन्द्र गोपालपुर अंतर्गत पंडरी पानी, गोपालपुर, खम्हार खुदरा, चकमी, खारीडीह एवं चौरादादर में संचालित समस्त विद्यालयों एवं चाड़ा विकासखंड बजाग के अंतर्गत आस-पास जो करंजिया के उपरोक्त क्षेत्र (वन क्षेत्र) के आस-पास संचालित समस्त विद्यालयों में 29 नवम्बर 2024 तक शैक्षणिक संस्थाओं का अवकाश घोषित किया है।
  • दिसंबर महीने में स्कूलों में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 1, 8, 15, 22 और 29 को रविवार के चलते सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी क्लास नहीं होती है।

Madhya Pradesh में दिसंबर से जनवरी तक Winter Vacation

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।दिसंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews