School Holiday : फिर छुट्टियों का ऐलान, सोमवार मंगलवार को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बन रहे हैं, ऐसे में अलग-अलग जिलों के कलेक्टरों ने स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया है। आईए जानते है किस जिले में कब कब स्कूल बंद रहेंगे।
school news

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर उत्तराकाशी, ऊना देहरादून जनपद में आज सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के उपमंडल बंजार, कुल्लू तथा मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) — विद्यालय, डीआईईटी, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में आज बंद रहेंगे। सोमवार को ज़िला चम्बा उपमंडल के पांगी को छोड़कर के सभी स्कूल / शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।

राजस्थान के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

  • नागौर, जयपुर, दौसा और डीडवाना – कुचामन जिले में भारी बारिश को देखते हुए 25 व 26 अगस्त को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जारी किए आदेश।
  • जालौर, सिरोही, कोटपूतली बहरोड़, अजमेर, झुंझुनु, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, डुंगरपुर, चिंतौड़गढ़, उदयपुर बूंदी, अलवर, कोटा, कारोली, सीकर, भीलवाड़ा में अत्यधिक वर्षा की संभावना और विद्यार्थी सुरक्षा की दृष्टि से आज सोमवार को समस्त राजकीय और गेर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित।

सितंबर में कब कब बंद रह सकते है स्कूल

  • 5 सितंबर 2025, शिक्षक दिवस
  • 6 या 7 सितंबर 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 16 या 17 सितंबर 2025, सोमवार: विश्वकर्मा पूजा
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर दुर्गा अष्टमी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews