स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे । बिहार में 29 अक्तूबर तक छठ पूजा के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। ये शेड्यूल सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों पर लागू होगा।
school holiday news

HOLIDAYS IN SCHOOL 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। दिवाली के बाद एक बार फिर लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने जा रहा है। छठ पूजा के चलते 26 से 29 अक्टूबर के बीच बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार ने स्कूलों में अलग अलग दिन अवकाश घोषित किया है।आज 26 अक्टूबर (रविवार) को वीकेंड के चलते सभी स्कूल बंद है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर हरियाणा, गुजरात, यूपी में स्कूल बंद रह सकते है। बता दे कि छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व है ।इसमें श्रद्धालु बिना पानी के व्रत रखते हैं और जल में खड़े होकर उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पूजा कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से शुरू होती है, जो आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर में पड़ती है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक चलेगी। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय , 26 अक्टूबर को खरना (उपवास और संध्या अर्घ्य का दिन) , 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य )और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य ) दिया जाएगा।

School Holiday 2025 : छठ पर्व पर इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

  • बिहार : चित्रगुप्त पूजा/ भैया दूज/ छठ पूजा के चलते 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।स्कूल 30 अक्टूबर 2025 को फिर से खुलेंगे।
  • जम्मू: निदेशालय स्कूल शिक्षा जम्मू की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जम्मू संभाग में उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूल 2 नवंबर तक अवकाश रहेंगे ।
  • दिल्ली :दिल्ली में 27 अक्टूबर को स्कू मऊ जनपद में 27 अक्टूबर तथा 28 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।ल बंद रहेंगे। एनसीआर क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने छठ पूजा समारोह को शामिल करते हुए 28 अक्टूबर तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं।
  • उत्तर प्रदेश : 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।वाराणसी डीएम के निर्देश पर 27 अक्टूबर सोमवार को जिले में सिर्फ दोपहर 12 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। मऊ जनपद में 27 अक्टूबर तथा 28 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • पश्चिम बंगाल : हिंदी भाषी समुदाय के सम्मान में राज्य सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर दो दिन की सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। जगद्धात्री पूजा के अवसर पर 31 अक्टूबर और छठ पूजा के लिए 27 व 28 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
  • आंध्रप्रदेश : साइक्लोन मोंथा के असर के चलते आंध्र प्रदेश के कई ज़िला प्रशासन ने ईस्ट गोदावरी, अन्नामय्या और कडप्पा ज़िलों में 27 और 28 अक्टूबर और एनटीआर, बापटला, कृष्णा और गुंटूर ज़िलों में 27, 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित की है।

नवंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 2 नवंबर : रविवार
  • 5 नवंबर : गुरु नानक देव जयंती
  • 8 नवंबर : दूसरा शनिवार
  • 9 नवंबर : रविवार
  • 16 नवंबर : रविवार
  • 23 नवंबर : चौथा शनिवार
  • 23 नवंबर : रविवार
  • 25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  • 30 नवंबर : रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews