School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

19 नवंबर को गाजियाबाद के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस संचालित की जाएगी।ऑनलाइन क्लासेस को लेकर भी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।वही 20 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
school holiday news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली और हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने आज सोमवार से ग्रैप-4 लागू कर दिया है जिसके तहत दिल्ली के स्कूलों में सोमवार से फिजिकल क्लासेस बंद करने का ऐलान किया गया है, हालांकि 10वीं और 12वीं क्लास फिजिकल मोड में ही जारी रहेंगी।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में स्कूलों को भी प्रदुषण के चलते बंद रखने का फैसला लिया गया है।अगले आदेश तक 5वीं क्लास तक के स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (डीएम) और डीसी को यह निर्देश दिया है। आदेश सोमवार, 18 नवंबर से लागू हो जाएगा।फिलहाल आदेशों के अनुसाल गुड़गांव, सोनीपत, झज्जर, रोहतक के प्राइमरी स्कूल बंद रखने के फैसला लिया गया है।

20 नवंबर को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

  • 20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे।24 नवंबर को रविवार के चलते सभी राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • 19 नवंबर को गाजियाबाद के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस संचालित की जाएगी।ऑनलाइन क्लासेस को लेकर भी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।
  • 20 नवंबर को झारखंड में 38 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव और उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होने है । महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट पर भी उपचुनाव होगा, ऐसे में इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • 20 नवंबर को राज्य के राबरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिले में उपचुनाव होने वाले हैं, इसलिए यहां के स्कूलों में छुट्टी घोषणा की की गई है।पंजाब सरकार द्वारा जारी शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर और बरनाला जिलों के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में 20 नवबंर स्थानीय अवकाश रहेगा।

MP में दिसंबर से जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews