School Holiday 2024 : छात्रों के लिए खुशखबरी, फिर अवकाश हुए घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत, नर्सरी से कक्षा 5वी तक के छात्रों के लिए 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक और छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू प्रांत के उच्च पर्वतीय और हिमपात वाले इलाकों और कश्मीर घाटी में स्थित सभी सरकारी व निजी स्कूलों अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। वही सरकारी विद्यालयों के शिक्षण कर्मचारियों को कक्षा 10, 11 और 12 की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10 फरवरी, 2025 से अपने संबंधित मुख्यालय पर रहने का निर्देश दिए है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत, नर्सरी से कक्षा 5वी तक के छात्रों के लिए 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक और छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में 23 दिसंबर से 10 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।

MP, UP, DELHI में कब रहेगा Winter Vacation?

  • मध्य प्रदेश में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।
  • दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे और 15 जनवरी, 2025 तक, बिहार में 25 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर और उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर 2024 (क्रिसमस की छुट्टी)से 5 जनवरी 2025 (रविवार) तक विंटर वेकेशन रहने का अनुमान है।
  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 को रविवार के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। साथ ही कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी क्लास नहीं होती है, जिसका लाभ भी छात्रों को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews