School Holiday 2025 : सितंबर महीने में कब कब बंद रहेंगे स्कूल? जानें रविवार के अलावा कितनी छुट्टियों का मिलेगा लाभ?

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव करते हुए अब 13 से 24 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे हालांकि छुट्टियों की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है अब भी 12 दिन का ही रहेगा।
school holiday

Holiday in School : स्कूली छात्रों के लिए जरूरी खबर है । पंजाब सरकार ने स्कूल और कॉलेज खोलने का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड संस्थान 8 सितंबर से खुलेंगे।हालांकि विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे और बच्चे भी जा सकेंगे।यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित हैं तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) द्वारा लिया जाएगा।पंजाब राज्य के शैक्षिक संस्थानों के खुलने संबंधी आवश्यक जानकारी और निर्देश जारी किए गए हैं।इधर, मुंबई शहर और उपनगरों में ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम के चलते 8 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियों में बदलाव

राजस्थान सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है।अब दिवाली का अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इससे पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय की गई थीं।हालांकि छुट्टियों की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी 12 दिन का अवकाश था और अब भी 12 दिन का ही रहेगा, सिर्फ तारीखें बदली गई हैं।

7 से 30 सितंबर के बीच कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews