School Holiday : फिर अवकाश घोषित, मंगलवार बुधवार को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

भारी बारिश के चलते राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों के कलेक्टरों ने स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया है। आईए जानते है किस जिले में कितने दिन की छुट्टी रखी गई है.......
school holiday news

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी वर्षा के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान में आज 26 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।यह अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा,लेकिन स्टाफ को स्कूल आना होगा। उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारी बारिश के कारण आज मंगलवार को विकास खंड चकिया, शहाबगंज , सदर क्षेत्र के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।पंजाब के होशियारपुर में भी जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26 और 27 (मंगलवार और बुधवार) अगस्त को अवकाश की घोषणा की है।

राजस्थान के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

  • नागौर , जयपुर, सिरोही, झुंझुनु, दौसा, उदयपुर, कोटपुतली बहरोड़, और डीडवाना कुचामन जिले में भारी बारिश को देखते हुए आज 26 अगस्त को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश।
  • टोंक और बूंदी जिले में 26 व 27अगस्त मंगलवार व बुधवार को सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

गणेश चतुर्थी पर कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में अधिकतर जिलों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रह सकते है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में अवकाश स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रबंधन पर निर्भर करता है।

सितंबर में कब कब बंद रह सकते है स्कूल

  • 5 सितंबर 2025, शिक्षक दिवस
  • 6 या 7 सितंबर 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 16 या 17 सितंबर 2025, सोमवार: विश्वकर्मा पूजा
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर दुर्गा अष्टमी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews