School Holidays : स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, घोषित हुए अवकाश, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, इन विद्यालयों का समय बदला

नए साल से पहले मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों मे स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक छु्ट्टी के लिए होमवर्क भी देंगे।
School Closed In Winter

School Winter Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। ठंड़ कोहरे और शीतलहर को देखते हुए मेरठ में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए सभी बोर्डों के स्कूल में डीएम ने 30 और 31 दिसंबर तक को छुट्टी घोषित कर दी है। डीएम ने जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूल 2 दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।मुजफ्फरनगर डीएम ने भी ठंड के चलते सोमवार को कक्षा 1से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इसके अलावा देहरादून जिला प्रशासन ने भी कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है।जम्मू-कश्मीर में बदलते मौसम, बर्फबारी और बारिश को देखते हुए फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक और कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

School Closed : इन राज्यों में जनवरी से शीतकालीन अवकाश

  • हरियाणा और दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी।
  • उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्‍कूलों में 31 दिसम्‍बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी को प्राइमरी स्‍कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। हालांकि शिक्षक 15 दिन की छु्ट्टी के लिए होमवर्क देंगे।
  • मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है, ऐसे में स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।
  • राजस्थान में 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए है। अगर किसी प्राइवेट स्कूल द्वारा आदेश का उल्लंघन कर बच्चों को स्कूल बुलाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • झारखंड में भी 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 5 जनवरी को रविवार है। इसके बाद 6 जनवरी को राज्य भर के सरकारी स्कूल खुलेंगे।रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे।

School Timing Change : स्कूलों के समय में भी बदलाव

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, बलरामपुर के बाद अब जशपुर कलेक्टर ने स्कूली छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है। दो पाली वाले स्कूल में अब पहली पाली सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की कक्षाएं 12.45 बजे से 4.15 बजे तक संचालित होगी। वहीं एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक स्कूल 10.30 बजे से 3.30 बजे तक संचालित होगी। ये आदेश 31 जनवरी तक के लिए लागू की गई है। ये आदेश सभी तरह के स्कूल में लागू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews