MP Breaking News

पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 6 अक्टूबर को होगा मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने 5 विधानसभा और असम की नागांव लोकसभा सीट समेत 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
By-election

चुनाव आयोग ने सोमवार (7 सितंबर 2026) को देश में खाली पड़ी 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।

बता दें कि इन सभी सीटों पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। नंदीग्राम विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बरकरार रखने के लिए नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया था।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। 11 अक्टूबर को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

  • मदुरंतकम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
  • धारापुरम विधानसभा सीट, तमिलनाडु
  • थट्टांचावडी विधानसभा सीट, पुडुचेरी
  • रेजीनगर विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल
  • नंदीग्राम विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

असम की इस लोकसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव

  • नागांव लोकसभा सीट, असम

सांसद और विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीटें

बता दें कि असम में सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। वहीं, तमिलनाडु में विधायक मरगथम कुमारवेल (मदुरंथकम सीट) और पी. सत्यभामा (धरापुरम सीट) ने इस्तीफा दिया था। पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर (रेजीनगर सीट) का इस्तीफा हुआ। भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दिया इसलिए यहां उपचुनाव का ऐलान हुआ। पुडुचेरी में विधायक एन. रंगासामी ने थट्टानचावडी सीट से इस्तीफा दिया। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews