चुनाव आयोग : पूर्व IAS अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी

अनूप चंद्र पांडेय

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूपी कैडर के 1984 के रिटायर आईएएस अफसर अनूप चंद्र पांडेय (Retired IAS officer Anoop Chandra Pandey) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत के राष्ट्रपति (President of India)  ने अनूप चंद्र पांडेय को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, जिसके बाद आज बुधवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन कार्यालय में पदभार संभाला। वे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग पदों पर रहे हैं।वही अनूप चंद्र पांडेय कई मंडलों के कमिश्नर रह चुके हैं तो वहीं कई जिलों के डीएम भी रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश के आसार, एक हफ्ते बाद मानसून देगा दस्तक

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बेच (उत्तरप्रदेश) के सेवा निवृत्त अधिकारी  अनूप चंद्र पांडेय को भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) में प्राधिकार के प्रकाशन की तिथि से निर्वाचन आयुक्त (election commissioner) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत का राजपत्र 8 जून 2021 में अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

अनूप चंद्र पांडेय 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं, साथ ही उन्हें 37 साल की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। वे साल 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे थे। वे 2019 अगस्त महीने तक इस पद पर रहे थे। वहीं इन दिनों एनजीटी में यूपी निगरानी समिति के मौजूदा सदस्य हैं।उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त भी रह चुके हैं।वे रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और केंद्रीय श्रम तथा रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

यह भी पढ़े.. VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान

बता दे कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल 2021 को पूरा हो गया था, जिसके बाद से ही निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था। सुशील चंद्रा सीईसी हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews