27 अक्टूबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस! देशभर में SIR की तारीखों का हो सकता है ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पूरी तैयारी कर ली है। 27 अक्टूबर यानि सोमवार को चुनाव आयोग SIR की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ये प्रक्रिया चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग 4:15 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 
27 अक्टूबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस! देशभर में SIR की तारीखों का हो सकता है ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

27 अक्टूबर यानि सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ये प्रक्रिया चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत उठाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग 4:15 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

बता दें ​कि चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं। SIR मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतकों के नाम हटाना, डुप्लिकेट प्रविष्टियां निकालना और स्थानांतरण जैसे काम किए जाते हैं। बता दें कि 2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होना है।

SIR 2026 के विधानसभा चुनावों और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदाता सूची अधिक सटीक रहेगी। इससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और भरोसेमंद होगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसे राज्य जहां पर स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं या होने वाले हैं वहां पर अभी SIR नहीं किया जाएगा और बाद में होगा। SIR के दौरान घर-घर सर्वेक्षण, दावे-आपत्तियां निपटाना और फोटो आईडी कार्ड अपडेट जैसे कार्य किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा SIR का मुद्दा

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का जब ऐलान नहीं हुआ था तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में SIR का मुद्दा उठाया था और केंद्र सरकार, चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए वोट चोरी का नाम दिया था। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर सुनवाई कर रहा है। हालांकि बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है। लगभग 7.42 करोड़ नामों वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews