कर्मचारियों को फिर मिलेगी अच्छी खबर, खाते में आएगी 80000 तक राशि, जल्द मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

7th pay commission

demo pic

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  त्यौहारी सीजन के बीच कर्मचारियों-खाता धारकों के लिए अच्छी खबर है।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाता धारकों (PF Account Holder) को जल्द एक और खुशखबरी मिलने वाली है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर कर सकती है। EPFO ने फिलहाल इस बारे में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन जल्दी इस बारे में नया कोई अपडेट आ सकता है।

यह भी पढ़े..MP Teacher Recruitment :17 नवंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया ,होगी संयुक्त काउंसलिंग, 18000 पदों पर की जाएगी भर्ती, जानें अपडेट

दरअसल,  2021-22 में EPFO ने अपने सदस्यों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज की दर से तय की गई है। 40 साल में यह पहला मौका होगा जब कर्मचारियों को पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा। केन्द्र सरकार के खाते में जमा कुल 72,000 करोड़ रुपये नौकरिपेशाओं के खाते में भेजा जाएगा।संभावना है कि केन्द्र सरकार EPFO के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खातों में वित्त वर्ष 2022 का ब्याज का पैसा 15 नवंबर तक ट्रांसफर कर सकती है।हालांकि अभी तक इस बारे में ईपीएफओ कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अपडेट, जारी जल्द होगा नोटिफिकेशन, मंत्री का आश्वासन

PF खाते में प्रतिमाह जमा होने वाली रकम यानी मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर ब्याज की गणना होती है।EPF में जमा पूरी राशि पर ब्याज नहीं मिलता है, PF खाते में पेंशन फंड के लिए जाने वाली राशि पर ब्याज नहीं मिलता है।माना जा रहा है कि अगर किसी कर्मचारी के खाते में 1 लाख रुपये हैं तो ब्याज की रकम 8,100 रुपये आएगी।अगर आपके खाते में 10 लाख रुपये पड़े हैं तो 81,000 रुपये और 5 लाख रुपये जमा हैं तो 4000 रुपये का ब्याज ट्रांसफर किया जा सकता है।अगर किसी उपभोक्ता के खाते में 7 लाख रुपये हैं तो उसे 56,700 रुपये मिलेंगी। बता दे कि ब्याज को साल के अंत में जमा किया जाता है।

ऐसे करें कैलकुलेशन

  • पीएफ खाते में एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर (Employee & Employer) दोनों की ओर से पैसा जमा किया जाता है।
  • बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) मिलाकर 24 फीसदी हिस्सा जमा होता है। हालांकि PF खाते में जमा पूरी रकम पर ब्याज नहीं मिलता है।
  • EPFO के नियमों के अनुसार, वित्त वर्ष की आखिरी तारीख को अगर कोई विड्रॉल हुआ है तो उसे घटाकर 12 महीने का ब्याज दिया जाता है।
  • EPFO खाते का ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस लेता है और उसके मुताबिक मासिक रनिंग बैलेंस को जोड़ा जाता है।

4 आसान तरीकों से चेक करें अपना बैंलेंस

ऑनलाइन कैसे चेक करें- epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड फीड करें। ई-पासबुक पर क्लिक करें। जब आप सभी विवरण दर्ज कर लेते हैं, तो आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। अब ओपन मेम्बर आईडी। अब आप अपने खाते में कुल EPF बैलेंस देख सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए EPF बैलेंस कैसे चेक करें?

उमंग ऐप खोलें- ईपीएफओ पर क्लिक करें।कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर क्लिक करें। व्यू पासबुक विकल्प पर क्लिक करेंअपने यूएएन नंबर और पासवर्ड फ़ीड करें।आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगाअब आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

SMS के जरिए- मोबाइल नंबर के अलावा, यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों से एक एसएमएस भेजकर अपने पीएफ विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा।

MISSED कॉल के जरिए –UAN पोर्टल पर पंजीकृत EPFO ग्राहक, UAN के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल देकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास उपलब्ध PF विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews