होली से पहले कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगी 2 गुड न्यूज! सैलरी में आएगा उछाल, जानें अपडेट्स

अब जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना है जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 यानि छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
employee news

Employees News

Employees News : होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों  और ईपीएफो के खाताधारकों को 2 बड़ी सौगात मिल सकती है। खबर है कि नौकरीपेशा को टैक्स में छूट के बाद केन्द्र सरकार मार्च में केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि कर सकती है।

खबर है कि केन्द्र की मोदी सरकार होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत  3% बढ़ा सकती है, जिसके बाद नई दरें 56% हो जाएगी। यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।इससे 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। EPFO के कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF जमा पर ब्याज दर भी बढाई जा सकती है, इस संबंध में 28 फरवरी को अहम बैठक बुलाई गई है।

मार्च में 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

  • केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान मार्च और अक्टूबर के आसपास होता है।
  • अब जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना है जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 यानि छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। जुलाई से नंवबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंच चुका है, ऐसे में डीए में 3% वृद्धि होना तय है। नई दरों का ऐलान होली के आसपास होने का अनुमान है, चुंकी यह जनवरी 2025 से लागू होगा, ऐसे में 2 महिने का एरियर भी मिलेगा।
  • उदाहरण के तौर पर, जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें 3 फीसदी डीए बढ़ने पर 540 रुपये और 2,50,000 रुपये की अधिकतम सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। किसी कर्मचारी को 15,000 प्रति महीना महंगाई भत्ता मिल रहा है, तो यह बढ़कर 15,450 रुपये हो जाएगा। यानी उन्हें 450 रुपये प्रति महीना के हिसाब से अधिक मिलेंगे। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

EPFO : बढ़ सकती है पीएफ पर ब्याज दर, फरवरी अंत में अहम बैठक

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। 28 फरवरी को सेंट्रल बॉर्ड ऑफ ट्रस्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PF जमा पर ब्याज दर तय की जा सकती है।
  • इसका लाभ 6 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री करेंगे, जिसमें इम्प्लॉयर एसोसिएशन और ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा होंगे।
  • पिछली सीबीटी बैठक 30 नवंबर 2024 को हुई थी।वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत निर्धारित की थी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews