आज कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगी गुड न्यूज! बढ़ सकता है महंगाई भत्ता-मानदेय, रिटायरमेंट एज वृद्धि पर भी फैसला संभव

आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बजट पेश होने वाला है।इस बजट से कर्मचारी वर्ग को बड़ी उम्मीदें है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार मानदेय, डीए और रिटायरमेंट एज वृद्धि पर कोई ऐलान कर सकते है।इसके अलावा अन्य वर्गों को भी बजट से बड़ी आस है।
Employees news

Budget 2025 : आज 17 मार्च को दोपहर में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बतौर वित्तमंत्री बजट 2025-26 पेश करेंगे। अनुमान है कि इस वर्ष का बजट 2 लाख करोड़ रुपए या इससे अधिक का हो सकता है। बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत कई बड़े मुद्दों पर सरकार का बड़ा फोकस रहेगा।

प्रदेश के कर्मचारियों को भी इस बजट से बड़ी उम्मीदें है। कयास लगाए जा रहे है कि बजट में ग्रुप-सी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 से बढ़ाकर 60 साल  और फोर्थ क्लास कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र   60 से बढ़ाकर 62 साल करने का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा विधायकों के टीए-डीए (यात्रा और दैनिक भत्ता) में बढ़ोतरी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश बजट 2025: कर्मचारी पेंशनर्स को बड़ी उम्मीदें

  • आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार भी अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेगी। बजट 2025-26 में पर्यटन, युवाओं, महिलाओं समेत कई वर्गों को सौगात मिलने की उम्मीद है।संभावना जताई जा रही है कि बजट में कर्मचारियों पेंशनरों के लिए 4 फीसदी डीए का ऐलान हो सकता है।
  • कर्मचारियों को भी आस है कि बजट में सुक्खू सरकार डीए, लंबित एरियर, चिकित्सा भत्ता वृद्धि, सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 साल बढ़ाने, अनुबंध कर्मियों को पूर्व की भांति वर्ष में 2 बार नियमितीकरण, संविदाकर्मियों आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय और रिक्त पदों की भर्ती पर कोई बड़ा फैसले ले सकती है।
  • हिमाचल में लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मिड डे मिल वर्करों, पंचायत चौकीदारों, मल्टी टास्क वर्करों, पंप ऑपरेटरों, वाटर कैरियर और पंचायत राज व स्थानीय शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों का मानदेय भी बढ़ सकता है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। संभावना है कि उनकी दैनिक मजदूरी के साथ-साथ न्यूनतम मजदूरी में भी वृद्धि का ऐलान हो सकता है।

बजट से पहले महासंघ ने रखी है सरकार के सामने ये मांग

  • बीते दिनों प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सीएम से मुलाकात कर कर्मचारियों के डिमांड के ज्ञापन सौंपे है और सीएम ने दोनों महासंघ को मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया गया है।पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी पेंशनर्स की कई मांगे सरकार के सामने रखी है।
  • पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2016 से लेकर 2021 तक के पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के बाद एरियर का भुगतान नहीं किया गया है, एक लाख 90 हजार पेंशनर्स डीए और एरियर की उम्मीद लगाए हुए हैं।इसको लेकर कई बार सीएम से मुलाकात कर चुके है और अब बजट का इंतजार है।बता दे कि वर्तमान में हिमाचल में ढाई लाख के करीब नियमित कर्मचारी हैं, जबकि पेंशनरों की संख्या डेढ़ लाख के करीब है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews