Hindi News

धनतेरस से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! बढ़ेगा महंगाई भत्ता, मिलेगा 3 महीने का भी एरियर, सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
अनुमान है कि मोदी सरकार अक्टूबर में फिर 3 से 4 % डीए बढ़ा सकती है। इसके साथ ही 3 महीने के एरियर का भुगतान होगा और नवंबर से खाते में सैलरी बढ़कर आ सकती है।
धनतेरस से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! बढ़ेगा महंगाई भत्ता, मिलेगा 3 महीने का भी एरियर, सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

7th Pay Commission DA Hike 2024 : एक करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।अगले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत वृद्धि का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबर है कि डीए वृद्धि के एजेंडे को कैबिनेट के एजेंडे में शामिल कर लिया गया है और 8 या 15 अक्टूबर होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे लाकर मंजूरी दी जा सकती है। संभावना है कि धनतेरस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार डीए की नई दरों का ऐलान कर सकती है।

खास बात ये है कि नई दरें जुलाई 2024 से लागू होगी, ऐसे में कर्मचारियों पेंशनरों को जुलाई से सितंबर का एरियर भी मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।इस फैसले के चलते सरकार के खजाने पर 13000 करोड़ रुपये के करीब बोझ आएगा।गत वर्ष केंद्रीय कैबिनेट ने 18 अक्तूबर को जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत वृद्धि को मंजूरी दी थी।

3 से 4 फीसदी बढ़ सकता है DA

  • दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों के डीए/डीआर की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि जनवरी/जुलाई से होती है। जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% पर पहुंच गया था। अब अगला डीए जुलाई 2024 से बढ़ाया जाना है।
  • जनवरी से जून तक के AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर गौर करें तो अंक 141.5 पर पहुंच गया है और DA स्कोर 53.36% पहुंचा है, ऐसे में अनुमान है कि मोदी सरकार अक्टूबर में फिर 3 से 4 % डीए बढ़ा सकती है।
  • 3 महीने के एरियर का भुगतान होगा और नवंबर से खाते में सैलरी बढ़कर आ सकती है। इसके अलावा भत्तों में भी इजाफा देखने को मिलेगा।महंगाई भत्ते में वृद्धि होने के बाद केंद्र सरकार ने 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

नवंबर से Salary में आएगा बंपर उछाल!

  • डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
  • वर्तमान में किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो उसे 27,600 रुपये डीए मिलता है। डीए 53 फीसदी हो जाने के बाद इस कर्मचारी को 29,256 रुपये डीए के रूप में मिलेंगे।
  • अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी ₹50,000 है तो 3% की बढ़ोतरी से उसे हर महीने ₹1,500 की अतिरिक्त राशि मिलेगी।जुलाई से सितंबर के एरियर के तौर पर₹4,500 तक भी मिलेंगे।
  • 56,900 रुपए के बेसिक पर DA कैलकुलेट करेंगे तो कुल महंगाई भत्ता 30,157 रुपए बनेगा और सालाना 30,157*12= 3,61,884 रुपए बनता है।
  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपये है तो उसे 15000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता है, वही 53% होने पर उसे 16900 रुपये डीए के रूप में मिलेंगे।
  • किसी पेंशनधारक की बेसिक पेंशन 25,000 रुपये है, तो 50% के हिसाब से DR के तौर पर 12,500 रुपये मिलते है। DR 53% हो जाने पर उसे 13,250 रुपये मिलेंगे।

(यह कैलकुलेशन अनुमान के तौर पर है, इसमें अन्य भत्ते जुड़ने पर बदलाव आ सकता है)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !