लोकसभा चुनावों से पहले मिल जाएगा कर्मचारियों को अटका हुआ DA और DR! जानिए किस बड़ी तैयारी में है सरकार

Employee

Employees DA News : कर्मचारियों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले सरकार खुशियां लेकर आ सकती है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार कर्मचारियों के अटके हुए 18 महीने के DA और DR को देने पर विचार कर सकती है।

वित्त मंत्री को लिखा पत्र

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कोविड महामारी के समय के अटके हुए DA (Dearness Allowance) और DR ( Dearness Relief) को जारी करने को लेकर केंद्र सरकार का मंथन जारी है। इसको लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा है।

18 महीने का रुका है DA और DR

इस पत्र में मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री से कर्मचारियों के 18 माह से लंबित DA को जारी करने की बात कही है। आपको बता दें कोविड के चलते सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक के DA को रोक लिया था, ऐसा सरकार ने अपने वित्त प्रबंधन और महामारी से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए किया था।

क्या है DA ?

बढ़ती मंहगाई के चलते सरकार साल में दो बार कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करती है। ऐसे करने से सरकारी कर्मचारियों को जीवन में कठिनाइयों को सामना करने में राहत रहती है। DA वृद्धि सरकार ज्यादातर जनवरी और जुलाई माह मे करती है। पिछले वर्ष भी सरकार ने 1 जुलाई 2023 को DA में 4% वृद्धि की थी। फिलहाल DA 46% है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews