कर्मियों और श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से होगी प्रभावी, वीडीए में वृद्धि, नवंबर में खाते में बढ़ेगी राशि

employees da hike

Employees, Salary hike, वेतन वृद्धि : कर्मियों श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। उनके न्यूनतम वेतन को बढ़ाया गया है। जिसके साथ ही 29000 से अधिक कर्मचारी और श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। उनके वेतन मासिक 32000 रुपए तक हो सकते हैं।

एसईसीएल के ठेका मजदूरों के वेतन में वृद्धि की गई है, न्यूनतम 389 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से श्रमिक दर में इजाफा किया गया है। जिसका लाभ 29000 ठेका श्रमिकों कर्मियों को होगा। छत्तीसगढ़ कोल इंडिया के प्रबंध निवेदन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिससे कोल इंडिया और अन्य सहायक कंपनियों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को लाभ होगा।

वेतन में बड़ी वृद्धि

इस घटना के बाद का मजदूरों के वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। न्यूनतम 1176 से लेकर अधिकतम 1266 रुपए प्रतिदिन का बेसिक मिलेगा। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्हें परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।

इससे पूर्व कॉल इंडिया के निदेशक मंडल ने 25 सितंबर को आयोजित 428 में बैठक में श्रमिकों मजदूरों के वेतन सहित राष्ट्रीय वेतन समझौता 11 के गठित ज्वाइंट कमेटी की सिफारिश को मंजूरी दी थी। ऐसे में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते को छोड़कर अनस्किल्ड ठेका कर्मियों को 787 रुपए का लाभ दिया जाता है। सेमी स्किल्ड कर्मचारियों को 817 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है जबकि स्किल्ड कर्मचारियों को 847 और हाई स्किल्ड ठेका कर्मियों को 877 प्रतिदिन का बेसिक उपलब्ध कराया जाता है।

इसके साथ ही उनके परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ उनके बेसिक जोड़ने पर अनस्किल्ड ठेका करने को 1042, सेमी स्किल्ड को 1082 रुपए, स्किल्ड को 1122 और हाई स्पीड को 1162 रुपए प्रतिदिन का वेतन मिलता है। बढे हुए वेतन के साथ ही अकुशल को 1176 रुपए प्रतिदिन जबकि अर्ध कुशल को 1206, कुशल को 1236 रुपए और अत्यधिक कुशल को 1266 रुपए वेतन में वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews