Employment News: जानिए किसे मिलेंगे हर महीने 5-5 हजार रुपये? क्या है केंद्र सरकार की युवाओं के लिए यह इंटर्नशिप की योजना? पढ़ें यह खबर

Employment News: केंद्र सरकार ने बजट 2024-25 में युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बजट के तहत, अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
Employment News: जानिए किसे मिलेंगे हर महीने 5-5 हजार रुपये? क्या है केंद्र सरकार की युवाओं के लिए यह इंटर्नशिप की योजना? पढ़ें यह खबर

Employment News: केंद्र सरकार ने बजट 2024-25 में युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस बजट के तहत, अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें हर महीने 5 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें उद्योग के लिए आवश्यक कौशल से भी लैस करेगी, जिससे उनके भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी।

दरअसल इस बजट को लेकर विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट देश के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आया है। शिक्षा और रोजगार से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिन्हें युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है।

पीएम पैकेज का उद्देश्य

वहीं पीएम पैकेज के तहत इस इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक स्किल्स से लैस करना है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये का स्टाइपेंड और 6 हजार रुपये का वनटाइम असिस्टेंस अलाउंस मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है या जो अपनी पढ़ाई के अंतिम चरण में हैं। इंटर्नशिप के लिए आवेदन उसी क्षेत्र में करना होगा, जिसमें वे अपना करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास अब तक कोई नौकरी नहीं होनी चाहिए और वे पूर्णकालिक पढ़ाई में संलग्न न हों।

दरअसल इस इंटर्नशिप योजना को कंपनियों के कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत लागू किया जाएगा। बजट में इस योजना की फंडिंग की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इंटर्नशिप ट्रेनिंग का सारा खर्च वही कंपनी उठाएगी, जिसमें युवा को भेजा जाएगा। साथ ही इंटर्नशिप कॉस्ट का 10 प्रतिशत हिस्सा कंपनी CSR फंड से लिया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews