क्रिसमस की छुट्टियों का आनंद लीजिये, IRCTC के साथ कीजिये गोवा की सैर

क्रिसमस की छुट्टियों का आनंद लीजिये, IRCTC के साथ कीजिये गोवा की सैर

IRCTC Goa Tour : अगले महीने दिसंबर में क्रिसमस आने वाला है, लोगों ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं, दुनिया के कई देशों में मनाये जाने वाले क्रिसमस को लेकर भारत में भी बहुत उत्साह रहता है। बहुत से लोग क्रिसमस की छुट्टियों की प्लानिंग पहले से करके रखते हैं।

यदि आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन कहां जाएं ये तय नहीं कर पा रहे हैं तो IRCTC का ये टूर प्लान आपका मददगार हो सकता है। आईआरसीटीसी ने इस बार क्रिसमस पर गोवा का टूर अनाउंस किया है। 6 दिन और 5 रात का ये एयर टूर गोहाटी एयर पोर्ट से 22 दिसंबर को जायेगा।

40,900/- रुपये प्रति व्यक्ति है किराया

इस टूर में जाने वाले यात्रियों को जहाज के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। टूर का किराया 40,900/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। टूर की अधिक जानकारी के लिए IRCTC की अधिकारिक वेबसाईट अथवा अधिकारिक ट्विटर अकाउंट को देख सकते हैं।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है गोवा

गोवा, भारत के पश्चिमी चोर पर समुद्र के तट पर बसा एक राज्य है, इसकी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, आकर्षक समुद्र तटों और मंदिरों और चर्चों की विशिष्ट शैली की वास्तुकला, रंगीन और जीवंत दावतों और उत्सवों के साथ, एक समृद्ध संस्कृति के चलते दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। खास तौर पर गोवा में 105 किलोमीटर की तटरेखा है, जिसमें 29 समुद्र तट  हैं जहाँ सुनहरी रेत, एक प्राकृतिक बंदरगाह, अंतर्देशीय जलमार्गों का बड़ा नेटवर्क, सदियों पुराने मंदिर और चर्च हैं, जो पूजा और तीर्थयात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्हें देखने लोग बार बार गोवा आना चाहते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews