IRCTC के साथ नेपाल यात्रा का आनंद लीजिये, यहां देखिये टूर का पूरा डिटेल

IRCTC के साथ नेपाल यात्रा का आनंद लीजिये, यहां देखिये टूर का पूरा डिटेल

IRCTC Nepal Tour : आईआरसीटीसी पर्यटकों को देश के साथ साथ विदेश की भी सैर कराता है, इसी क्रम में इस बार IRCTC अब पर्यटकों को नेपाल लेकर जाने वाला है,  इसके लिए उसने एक टूर अनाउंस किया है। यहाँ हम टूर की पूरी डिटेल आपको बताने जा रहे हैं।

6 दिन और 5 रात का है टूर

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने रॉयल नेपाल नाम से टूर (IRCTC Royal Nepal Tour) अनाउंस किया है। टूर 6 दिन और 5 रात का रहेगा इसमें काठमांडू, लुम्बिनी और पोखरा डेस्टिनेशन कवर होगी। टूर का किराया 40,755/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

17 दिसंबर को हैदराबाद से उड़ेगी फ्लाईट

ये टूर हैदराबाद हवाई अड्डे से शुरू होगा, फ्लाईट 17 दिसंबर को उड़ान भरेगी। यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यदि आप भी हिमालय को नजदीक से देखना चाहते है और नेपाल घूमना आपका सपना है तो ये टूर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

ये हैं नेपाल की विशेषताएं

नेपाल हिमालय की तलहटी में बसा दुनिया का सबसे सुंदर और खूबसूरत छोटा सा देश है, आकार में छोटा होने के बावजूद यह दुनिया में रंग, चमक, संस्कृति और रोमांच के देश के रूप में जाना जाता है। नेपाल परंपराओं, कला और संस्कृति से समृद्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews