EPFO ला रहा है नया मोबाइल ऐप, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें कब शुरू होगी यह सुविधा?

EPFO 3.0:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक नया मोबाईल एप लाने की तैयारी में हैं। इसके जरिए प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा सीधे यूपीआई से तुरंत निकाल सकेंगे।
EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ मार्च-अप्रैल 2026 में नया मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके जरिए खाताधारक UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे और पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे। इससे पीएफ निकासी (Withdrawal) वैसी ही आसान हो जाएगी जैसे आप अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर करते हैं। वर्तमान में कर्मचारी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पोर्टल या उमंग ऐप (UMANG app) का इस्तेमाल करते हैं।

BHIM और अन्य UPI ऐप से भी रहेगा लिंक

नया एप EPFO 3.0 का हिस्सा होगा। फिलहाल 100 डमी अकाउंट्स पर इसका ट्रायल चल रहा है। यह एप UMANG एप से अलग होगा जो बैंक अकाउंट, BHIM एप और दूसरे UPI एप्स से लिंक होगा। नया ऐप सीधे बैंकिंग इंटरफेस की तरह काम करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ सदस्य अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट में UPI के जरिए सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। बीमारी, शादी, शिक्षा या घर जैसे कामों के लिए आप इस ऐप के जरिए तुरंत फंड पा सकेंगे।

एक बार में कितनी राशि निकाल सकेंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके तहत 25,000 रुपये तक निकालने की सीमा तय की जा सकती है। कुल जमा राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रिटायरमेंट सुरक्षा के लिए लॉक रह सकता है। शुरुआत में यह सुविधा मेडिकल इमरजेंसी, एजुकेशन, हाउसिंग और दूसरे काम के लिए आंशिक निकासी के लिए उपलब्ध की जा सकती है। इंस्टेंट विड्रॉल के साथ ईपीएफओ की एप में मेंबर यह भी देख पाएंगे कि वह किस कैटगरी के तहत कितने रुपये की निकासी कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews