EPFO की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा PF एडवांस, 72 घंटे में मिलेगा पैसा, जानें डिटेल

EPFO ने 2020 में ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की थी तब इसकी लिमिट 1 लाख रुपये थी, अब इसकी सीमा बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब एडवांस क्लेम के लिए 5 लाख रुपये तक का ऑटो-क्लेम हो सकेगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई किजरुरत नहीं होगी और मात्र 72 घंटे में पैसा आपके खाते में आ जायेगा जिसे आप आसानी से निकाल सकेंगे।
EPFO new rules

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization , EPFO) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है, ये जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 24 जून 2025 को दी , उन्होंने इसकी पोस्ट X पर शेयर की है। यानि अब खाताधारक 5 लाख रुपये तक PF एडवांस ले सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने 7 करोड़ सदस्यों को इस नई सुविधा के जरिये बड़ी राहत दी है। सरकार ने ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को न सिर्फ 1 लाख रुपये से पांच गुना बढ़ाया है बल्कि इसे आसान और फ़ास्ट किया है । मंगलवार को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि EPFO ने ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट बढ़ने से ईपीएफओ सदस्यों को जल्दी फंड निकालने में मदद मिलेगी।

कोरोना काल में दी गई थी ये सुविधा, जिसमें अब बड़ी वृद्धि  

आपको बता दें कि EPFO ने पहली बार कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट सिस्टम शुरू किया था, ताकि लोग जल्दी से जल्दी अपने फंड निकाल सकें, तब ये लिमिट 1 लाख रुपये तक थी जिसे सरकार ने अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।

अप्रैल महीने में 19 लाख से ज्यादा नए सदस्य जुड़े, 18-25 उम्र वाले सबसे आगे

उल्लेखनीय है कि EPFO ने अप्रैल 2025 में मार्च के मुकाबले 31.31 प्रतिशत ज्यादा यानि 19.14 लाख नए सदस्य जोड़े। इसमें सबसे बड़ी भागीदारी 18 से 25 साल के युवाओं की रही, आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ इसी आयु वर्ग में 4.89 लाख लोग EPFO से जुड़े जो कि कुल नए सदस्यों का 57.67 फीसदी है, इस बढ़त का श्रेय मंत्रालय ने बढ़ते रोजगार के अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में जागरूकता और EPFO के जागरूकता कार्यक्रमों को दिया जा रहा है, लोग सरकार की योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews