कर्मचारियों-खाताधारकों को अब डिजिलॉकर पर मिलेगी EPFO की ये सर्विसेज, होगा लाभ

PF पासबुक देखने के लिए अभी UMANG ऐप पर जाना पड़ता था, लेकिन अब डिजिलॉकर के जरिए सीधे सारी जानकारियां पा सकते है, हालांकि iOS यूजर्स को अभी भी UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा।
epfo news

EPFO Degilocker: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन समय समय पर अपने कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए नियमों में बदलाव करता है और कई सुविधाएं प्रदान करता है। इसी क्रम में ईपीएफओ ने अब अपनी सेवाएँ DigiLocker पर उपलब्ध करा दी हैं। इसके तहत अब आप अपने UAN कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश (PPO) और योजना प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज़ सीधे अपने स्मार्टफ़ोन से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी जारी किए जाने की उम्मीद है।

आईए जानते है अब DigiLocker पर कौन कौन सी मिलेगी EPFO की सुविधाएं

  • अब EPFO सदस्य DigiLocker के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें UAN कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश (PPO) और EPF स्कीम सर्टिफिकेट शामिल है।
  • स्मार्टफोन या किसी भी डिवाइस से डिजिलॉकर में लॉग इन करके अपने पीएफ दस्तावेजों को कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।अब तक PF पासबुक देखने के लिए UMANG ऐप पर जाना पड़ता था, अब डिजिलॉकर के जरिए सीधे सारी जानकारियां पा सकेंगे। हालांकि, iOS यूजर्स को अभी भी UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा।
  • डिजिलॉकर में संग्रहीत दस्तावेज सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा मान्य होते हैं, जिससे आपको दस्तावेजों को सत्यापित करने में आसानी होती है। पीएफ दस्तावेजों का उपयोग करके, संयुक्त घोषणा जैसे प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है।

डिजिलॉकर पर ईपीएफओ सेवाओं का उपयोग कैसे करें:

  • अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं।
  • साइन अप करें या लॉग इन करें।
  • अगर आप पहले से ही डिजिलॉकर उपयोगकर्ता नहीं हैं, तो साइन अप करें।
  • अगर आप एक मौजूदा उपयोगकर्ता हैं, तो लॉग इन करें।
  •  डिजिलॉकर में, ईपीएफओ अनुभाग में जाएं और अपने आवश्यक दस्तावेजों को जारी करें, जैसे कि यूएएन कार्ड, पासबुक, आदि।
  • डिजिलॉकर में लॉग इन करके कभी भी अपने पीएफ दस्तावेजों को एक्सेस कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews