कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 9000 रुपए हो सकती है पेंशन की राशि, जानें ताजा अपडेट

PENSION

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO कर्मचारियों (PF account holders) के लिए बड़ी खबर है।पेंशनरों को नए साल 2022 में पेंशन में बड़ा फायदा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूनतम पेंशन (Pension money) को 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा तैयारियां भी शुरु कर दी है। हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : इन पदों पर निकली है भर्ती, 23 जनवरी लास्ट डेट, जानिए आयु और पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ (EPFO) पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन की राशि जल्द बढ़ाई जा सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स की न्यूनतम पेंशन 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए की जा सकती है। फरवरी 2022 में श्रम मंत्रालय की बैठक होने वाली है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि संसद की स्टैंडिंग कमिटी की सिफारिश पर इस पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है, जिसका लाभ EPS-95 पेंशनधारक को मिलेगा।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द 21 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, 1 करोड़ को होगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (Minimum Pension) ने मांग रखी है कि न्यूनतम पेंशन  1000 रुपये बहुत कम है, इसे बढ़ाकर 9000 रुपये की जाये। इसके लिए EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बीते साल 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन अबतक फैसला नहीं लिया गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब नए साल में EPFO के पीएफ खाताधारकों (PF account holders) को दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की राशि (Pension money) को 9 हजार तक बढ़ाया जा सकता है।

EPFO ने दी बड़ी राहत

EPFO ने कर्मचारियों को एक और बड़ी राहत दी है।अब ईपीएफ अकाउंट का ई-नॉमिनेशन (EPF e-nomination) नए साल 2022 में भी करवा सकते है। 29 दिसंबर 2021 को ईपीएफओ ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि सब्सक्राइबर्स 31 दिसंबर, 2021 के बाद भी अपना ई-नॉमिनेशन कर सकते हैं। हर EPF सब्सक्राइबर के लिए अपने अकाउंट का ई-नॉमिनेशन कराना जरूरी है।इतना ही नहीं PF अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी जोड़ने का काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं।EPFO यह सुविधा देता है कि PF अकाउंट होल्डर्स एक से ज्यादा नॉमिनी का नाम जोड़ सकते हैं और अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी को मिलने वाले हिस्सेदारी भी तय कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews