EPFO : कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलने वाली है ये सुविधा, पीएफ का पैसा निकालना हो जाएगा आसान

ईपीएफ के यूपीआई के साथ इंटिग्रेट होने से सब्सक्राइबर्स एक डिजिटल वॉलेट के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे।
EPFO new rules

EPFO PF Withdrawal UPI : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी जल्द यूपीआई के माध्यम से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए ईपीएफओ ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है और यूपीआई-प्लेटफॉर्म्स पर अगले 2-3 महीने में इसे रोल-आउट करने के लिए NPCI के साथ चर्चा चल रही है।

दरअसल, लेबर मिनिस्ट्री कमर्शियल बैंकों और आरबीआई के साथ मिलकर ईपीएफओ के डिजिटल सिस्टम्स में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।इसके तहत ईपीएफ के यूपीआई के साथ इंटिग्रेट होने से सब्सक्राइबर्स एक डिजिटल वॉलेट के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ भी चर्चा चल रही है, ताकी 2-3 महीनों में इसे लागू किया जा सके।

UPI से जुड़ने के बाद क्‍या मिलेगा लाभ ?

इस सुविधा को शुरू करने के पीछे का मकसद विड्राल की प्रक्रिया को आसान बनाना और यूजर एक्सपीरिएंस को इम्प्रूव करना है।यह सुविधा शुरू होने के बाद एक बार रजिस्‍टर्ड हो जाने के बाद कर्मचारी डिजिटल वॉलेट के माध्‍यम से आसानी से क्‍लेम अमाउंट पा सकते है।इस नियम से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मेंबर्स को काफी सुविधा होगी।

पीएफ से भी पैसा निकालने की मिल सकती है सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो EPFO कर्मचारियों को ATM से पीएफ का पैसा न‍िकालने की सुव‍िधा भी दे सकता है। लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री PF सब्‍सक्राइर्ब्‍स की सुव‍िधा के ल‍िए ऐसा कार्ड जारी करने का प्‍लान कर रही है, ज‍िससे आगे आने वाले समय में वे ATM से PF का पैसा न‍िकाल सकेंगे।इस प्‍लान को अगले साल मई-जून 2025 तक लागू क‍िया जा सकता है। हालांकि नियोक्ता का योगदान कर्मचारी के वेतन के आधार पर निर्धारित रहेगा, जिससे नियोक्ता पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews