EPFO: इनके खाते में ट्रांसफर होंगे 100 करोड़! बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, जानें अपडेट

epfo pf rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।अनक्‍लेम 100 करोड़ की राशि सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फंड में ट्रांसफर की जा सकती है।इसके लिए ईपीएफओ ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जो शनिवार को गुवाहटी में होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में रखा जा सकता है।इधर, ईपीएफओ ने ब्याज 12,785 करोड़ रुपये कमाए है, इसमें से 5,529 करोड़ रुपये का पूंजीगत लाभ का उपयोग करेगा।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विभाग को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, कहा- आदेश का पालन हो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अनक्‍लेम 100 करोड़ की रकम Senior Citizens’ Welfare Fund को देने का शनिवार को होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में  प्रस्‍ताव रख सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इस प्रस्ताव का ट्रेड यूनियंस द्वारा विरोध किया जा सकता है।  इसके साथ ही ब्‍याज दर में बढ़ोतरी के साथ ही बैठक में कर्मचारियों के लिए कई और लाभ मिल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, EPFO ने 2015 के सरकारी निर्देश के अनुसार, अपने लावारिस निधि से 58,000 करोड़ रुपये से अधिक के वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में 100 करोड़ की रकम ट्रांसफर की जा सकती है, इसका प्रस्ताव शनिवार को होने वाली बैठक में रखा जा सकता है। 2015 में जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, EPF और PPF खातों और अन्य छोटी बचत योजनाओं में 7 साल तक दावा न करने वाली बचत को वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में बदल दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े.. जिला-ग्राम पंचायत अध्यक्षों को होली का तोहफा, मानदेय बढ़ा, अप्रैल में बढ़कर आएगी सैलरी!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार-शनिवार 11-12 मार्च को गुवाहाटी में होने वाली सीबीटी की बैठक में ब्याज दर (Interest Rate on EPF)  पर भी विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ब्याज दर 2020-21 के स्तर पर बरकरार रखा जा सकता है या स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव को देखते हुए कुछ कम 8.35-8.45 फीसदी की जा सकती है। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे और संभावना जताई जा रही है कि सरकार पीएफ पर ब्याज दरों में इजाफा कर सकती है।वही पेंशन (Pension) को लेकर भी गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews