EPFO: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द खाते में आएगा इतना पैसा! जानें ब्याज दर

epfo pf rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Employee Pension Scheme: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6.5 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT Meeting Today)  बैठक में ब्याज दर (interest rate) को 8.1% कर दिया गया है, हालांकि इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय की मुहर लगना बाकी है। अगर ईपीएफ की दर (EPFO Interest Rate) 8.1 परसेंट निर्धारित हो जाती है तो ईपीएफ मेंबर के खाते में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा। खास बात ये है कि  40 साल में यह पहला मौका है जब पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मार्च में वेतन के साथ मिलेगा 38692 रुपये का एरियर! जानें कैसे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में गुवाहटी में  केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.1% ब्याज देने का फैसला किया गया है। अब यह सिफारिश वित्त मंत्रालय के पास भेजी जाएगी,  जहां से दर में बदलाव पर अंतिम फैसला लिया जाना है। माना जा रहा है कि जल्द ही वित्त मंत्रालय इस ब्याज दर पर मुहर लगा सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों को ईपीएफ पर 8.1 परसेंट ब्याज मिलेगा।वही अगर मंजूरी नहीं मिली तो 8.5 परसेंट ब्याज बना रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ब्याज दर के बारे में ईपीएफओ का कहना है कि केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2022 को समाप्त) के लिए ईपीएफ मेंबर के खातों में ईपीएफ जमा पर 8.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की है,  सिफारिश अब केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।ब्याज दर को आधिकारिक तौर पर सरकारी गजेट में नोटिफाई किया जाएगा, जिसके बाद ईपीएफओ अपने ग्राहकों के खातों में ब्याज दर जमा करेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

बता दे कि पहले ही संभावना जताई जा रही थी बोर्ड 2021-22 के लिए प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर ब्याज दर (interest rate) या तो स्थिर या फिर घटा सकता है ।1977-78 में ईपीएफओ ने 8 फीसदी का ब्याज दिया था.  उसके बाद से यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही है। ईपीएफओ ने 2020-21 में कर्मचारियों को 8.5 फीसदी ब्याज दर (PF Interest Rate) का भुगतान किया।  ईपीएफ दर 2018-19 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत थी। 2016-17 में ईपीएफ की ब्याज दर 8.65 फीसदी थी।

ब्याज दर अबतक

  • 2018-19 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2017-18 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2016-17 में ब्याज— 8.65 प्रतिशत
  • 2015-16 में ब्याज— 8.80 प्रतिशत
  • 2014-15 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत
  • 2013-14 में ब्याज— 8.75 प्रतिशत

APP से भी ऐसे चेक करें अपडेट्स 

  • अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।
  • अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें।
  • टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।
  • यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।
  • यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

EPFO वेबसाइट से भी कर सकते है चेक

  •  EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन करें। in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें।
  •  ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज in पर आ जाएंगे।
  • आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
  •  यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews