EPFO पोर्टल पर हुए बदलाव, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े ये 2 काम, उमंग एप की लेनी होगी मदद, जानें पूरी प्रोसेस

ईपीएफओ ने अपने पोर्टल को अपग्रेड करने के बाद यूएएन एक्टिवेशन का काम उमंग एप पर शिफ्ट कर दिया है। यहां आप आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) का इस्तेमाल करके अपना UAN जनरेट कर सकते हैं।
epfo news

कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल में बड़ा अपग्रेड करते हुए UAN जनरेट करने और UAN एक्टिवेशन की सुविधा को बंद कर दिया है। अब इन दोनों सेवाओं को केंद्र सरकार के उमंग (UMANG) ऐप पर शिफ्ट किया गया है। नए UAN को जनरेट या एक्टिवेट करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है।

इस नए बदलाव के बाद अब कोई भी कर्मचारी ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर सीधे नया UAN जनरेट नहीं कर पाएगा और नया यूएएन भी वेबसाइट से जारी नहीं होगा। यह बदलाव डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर के आधुनिकीकरण के तहत किया गया है, ताकि ऑनलाइन सेवाएं पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सकें।  जो सदस्य यूएएन नंबर भूल गए हैं, उनके लिए उसे दोबारा प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में आसान बना दी गई है।

जिन कर्मचारियों के पास पहले से पीएफ (PF) खाता है लेकिन UAN अलॉट नहीं हुआ है, वे भी उमंग ऐप में अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर और जरूरी विवरण भरकर अपने पुराने पीएफ खाते के साथ नया UAN लिंक और जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग एप की मदद लेनी होगी।

​उमंग ऐप से नया UAN जनरेट करने का तरीका

  • ​सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD ऐप (फेस ऑथेंटिकेशन के लिए जरूरी) भी इंस्टॉल कर लें।
  • ​उमंग ऐप को खोलकर उसमें EPFO Services सर्च करें और उसे ओपन करें।
  • ​यहाँ आपको “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Allotment and Activation” का विकल्प चुनना होगा।
  • ​अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • ​मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आदि) भरें। वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका नया UAN जनरेट हो जाएगा।

​उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने का तरीका

  • अगर आपके पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है तो पहले उमंग ऐप के EPFO Services पर जाएं।
  • अब ​”UAN Activation” (UAN Services Through Face Auth के अंतर्गत) विकल्प पर क्लिक करें।
  • ​अपना UAN और आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • ​स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN एक्टिवेट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews