EPFO : लाखों पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर, 1 जनवरी से मिलेगी यह खास सुविधा, पेंशन निकालने में होगी आसानी, जानें CPPS कैसे करेगा काम

इस नई प्रणाली का पायलट रन 29 और 30 अक्टूबर 2024 को जम्मू, श्रीनगर और करनाल क्षेत्रों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया जिसके तहत 49,000 से अधिक पेंशनभोगियों को अक्टूबर महीने के लिए 11 करोड़ रुपये की पेंशन का वितरण किया गया।
pension NEWS

EPFO CPPS PENSION FACILITY : ईपीएफओ खाताधारकों और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पेंशनर्स किसी भी बैंक या उसकी ब्रांच से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे।यह सुविधा 1 जनवरी 2025 से लागू होगी।नए सिस्टम से EPFO के 78 लाख से ज्यादा EPS पेंशन भोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है

दरअसल, सितंबर में केन्द्र सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के लिए केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, इससे पूरे भारत में किसी भी बैंक, किसी भी शाखा के जरिए पेंशन पाना संभव हो जाएगा।जनवरी से लागू होने वाले सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (CPPS) के पायलट रन के तहत अक्टूबर में जम्मू, श्रीनगर और करनाल इलाकों के 49000 से अधिक EPS पेंशनधारकों को लगभग 11 करोड़ रुपये पेंशन के रूप में दिए गए है। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किस तरह मिलेगा पेंशन का लाभ

  •  CPPS लागू होने पर पेंशनर के एक से दूसरे शहर में जाने या बैंक या ब्रांच बदलने पर भी पेंशन पेमेंट ऑर्डर ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी और पूरे देश में किसी भी बैंक ब्रांच से पेंशन मिल सकेगी।
  • मौजूदा पेंशन वितरण प्रणाली विकेंद्रीकृत है, जिसमें EPFO का प्रत्येक क्षेत्रीय/क्षेत्रीय कार्यालय केवल 3-4 बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करता है। इस मायने में CPPS एक आदर्श बदलाव है। इसमें पेंशनभोगियों को पेंशन शुरू होने के समय किसी भी सत्यापन के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी और पेंशन जारी होने के साथ ही पेंशनभोगियों के खाते में जमा हो जाएगी।पेंशनर्स इसके जरिए देश में किसी बैंक और किसी भी ब्रांच से अपनी पेंशन ले सकेंगे।

क्या है CPPS प्रणाली

  • CPPS प्रणाली पूरे भारत में पेंशन का वितरण सुनिश्चित करेगी, तथा पेंशन भुगतान आदेश (PPO) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने की जरूरत नहीं होगी, भले ही पेंशनभोगी एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाएं या अपना बैंक या शाखा बदल लें।
  • यह उन पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत होगी जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं।नई CPPS प्रणाली को EPFO की चल रही IT आधुनिकीकरण परियोजना केंद्रीकृत आईटी सक्षम प्रणाली (CITES 2.01) के हिस्से के रूप में जनवरी 2025 तक पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
  • इससे EPFO के 78 लाख से अधिक EPS पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।EPFO EPS पेंशनभोगियों के लिए सेवाओं में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहा है और नई CPPS प्रणाली इस दिशा में एक बड़ा सुधार है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews