EPFO : 21000 रुपये जीतने का शानदार मौका, बस करना होगा ये काम, 10 अक्टूबर है लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने टैगलाइन प्रतियोगिता की घोषणा की है जिसमें आप अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर 21000 रुपए नकद इनाम जीत सकते हैं।आईए जानते है इस कॉन्टेस्ट में कैसे भाग ले सकते है।
EPFO

EPFO Tagline Competition: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों खाताधारकों के लिए काम की खबर है।ईपीएफओ ने एक ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें आपको 21,000 रुपये तक कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा। इस कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए आपको सिर्फ एक क्रिएटिव टैगलाइन तैयार करनी है और उसे ऑनलाइन सबमिट करना देना है। EPFO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए लिखा है कि क्रिएटिविटी दिखाइए, टैगलाइन बनाइए 21,000 रुपये तक नकद पुरस्कार पाइए।इसकी लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2025 है।

विजेता को कितना मिलेगा इनाम

प्रतियोगिता में तीन विजेता चुने जाएंगे, जिन्हें इनाम के तौर पर अलग-अलग धन राशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज 21,000 रुपये, सेकेंड 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये इनाम के रुप में मिलेंगे। विजेताओं को दिल्ली में आयोजित EPFO स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें पहचान बनाने का भी मौका मिलेगा।

EPFO :इन शर्तों का करना होगा पालन 

  • टैगलाइन हिंदी में होनी चाहिए
  • 10 शब्दों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • AI से बनी टैगलाइन मान्य नहीं होगी
  • हर व्यक्ति सिर्फ एक एंट्री दे सकता है
  • टैगलाइन के साथ संक्षिप्त डिटेल भी देना होगा

EPFO: कैसे कर सकते है आवेदन

टैगलाइन प्रतियोगिता के लिए EPFO ने QR कोड जारी किया है, इसे स्कैन कर पूरी जानकारी लें और अपनी एंट्री सबमिट करें।ईपीएफओ की ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 10 अक्टूबर है।

  • सबसे पहले आप www.mygov.in पर जाएं
  • Do/Task सेक्शन में EPFO टैग लाइन कांटेस्ट पर क्लिक करें
  • लॉगिन टू पार्टिसिपेट पर जाएं
  • लॉगिन करें और अपनी टैगलाइन को सबमिट करें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews