EPFO : कर्मचारियों-खाताधारकों को मिलेगी गुड न्यूज, कब खाते में आएगा पीएफ पर ब्याज का पैसा? जानें अपडेट, घर बैठे 4 तरीकों से चेक कर सकते है बैलेंस

खास बात है कि इस बार केन्द्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर 8.25 फीसदी ब्याज तय किया है,ऐसे में अब 6 करोड़ से ज्यादा PF खाता धारकों को अधिक ब्याज मिलेगा।
epfo news

EPFO PF Interest Money : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 6.5 करोड़ कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। बजट से पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री ने EPFO की बढ़ी ब्याज दरों 8.25 फीसदी को मंजूरी दे दी है, ऐसे में संभावना है कि जुलाई अंत या अगस्त के पहले सप्ताह तक ईपीएफ पर म‍िलने वाला ब्‍याज का पैसा खातों में भेजा जा सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।बता दे कि इस साल फरवरी में EPFO ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर की 8.25 प्रतिशत का ऐलान किया था।

जल्द खाते में आएगा ब्याज का पैसा

वित्त मंत्रालय ने ये भी बताया है कि ईपीएफओ ने भी पहले ही 8.25% प्रति वर्ष की दर से दावों का निपटान शुरू कर दिया है। प‍िछले द‍िनों एक ईपीएफ मेंबर की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ब्‍याज लेकर  भी सवाल पूछा गया था, तो ईपीएफओ ने कहा था क‍ि ब्याज जमा करने की प्रक्रिया जारी है, जब भी ब्याज जमा किया जाएगा तो इसका पूरा भुगतान एक ही बार में कर द‍िया जाएगा।  आपको ब्याज को लेकर क‍िसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

40 से 80 हजार रुपए तक का मिलेगा लाभ

खास बात है कि इस बार केन्द्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर 8.25 फीसदी ब्याज तय किया है,ऐसे में अब 6 करोड़ से ज्यादा PF खाता धारकों को अधिक ब्याज मिलेगा।उदाहरण के तौर पर अगर EPF अकाउंट में अगर 1 लाख रुपए जमा हैं, तो 8,250 और 3 लाख रुपए जमा हैं तो 24500 रुपए , 5 लाख है तो 41250 और 10 लाख है तो 82,500 रुपए का ब्याज मिलेगा। अगर आपको पता करना है कि अकाउंट में कितना बैलेंस है तो नीचे दिए 4 तरीकों से चेक कर सकते है।

किस तरह होती है ब्याज की गणना

  • कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को अक्‍सर पीएफ (भविष्य निधि) के नाम से जाना जाता है, यह वर्क‍िंग एम्‍पलाई के ल‍िए एक जरूरी सेव‍िंग और पेंशन प्‍लान है।कर्मचारी के रिटायर होने पर उन्हें इस फंड का पैसा मिलता है।  EPF मेंबर की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से राशि निकालने या ट्रांसफर करने का दावा फाइल कर सकते हैं।
  • बता दें कि EPF खाते में ब्याज को मंथली आधार पर ही कैलकुलेट किया जाता है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के आखिरी में ही सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है। ब्याज दर की गणना EPFO के डेट और इक्विटी इन्वेस्टमेंट से आय के आधार पर की जाती हैै।

इन 4 तरीकों से चेक करें बैलेंस

  • Umang APP : अपने फोन में UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप को इंस्टॉल करें। अब ऐप को ओपन करके उसमें लॉग-इन करें।इसके बाद ‘EPFO Option’ पर क्लिक करें और ‘Employee Centric Services’ पर जाएं।अब ‘view passbook’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको UAN नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा।ओटीपी डालने के बाद पीएफ अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा। अब आपको पीएफ पासबुक शो होगी।
  • SMS – SMS से PF बैलेंस जानने के लिए EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS करें।इसके लिए EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा।अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखें। हिंदी में जानकारी के लिए LAN की जगह HIN लिखें। हिंदी में अकाउंट की जानकारी लेने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर इसे 7738299899 नंबर भेज दें और मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • मिस्ड कॉल- इन तरीकों के अलावा आपके पास मिस्ड कॉल का भी ऑप्शन है। इसके लिए आपको अपने UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मिस्ड कॉल करना है। यहा आपको अपने नए योगदान और बैलेंस के विवरण के साथ एक SMS मिल जाएगा।
  • EPFO- सबसे वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा । यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews