EPFO: ई-नॉमिनेशन और PF फंड का क्लेम के लिए प्रोफाइल फोटो अपडेट करना जरूरी, वरना हो सकती है परेशानी, जानें पूरी प्रोसेस

EPFO Profile Photo Update: ईपीएफओ पोर्टल पर प्रोफाइल फोटो अपडेट करना जरूरी है। इसके बिना ई-नॉमिनेशन और ऑनलाइन पीएफ क्लेम सेटलमेंट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
epfo news

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारियों और खाताधारकों के लिए काम की खबर है। ईपीएफओ ने ई-नॉमिनेशन और पीएफ क्लेम प्रक्रिया को सुरक्षित और तेज बनाने के लिए प्रोफाइल फोटो अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल फोटो अपलोड या अपडेट नहीं की है, तो आपका ई-नॉमिनेशन अधूरा रह सकता है और भविष्य में पीएफ क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है।

ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि ई-नॉमिनेशन और ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट जैसी डिजिटल सेवाओं का सुचारू रूप से लाभ उठाने के लिए सदस्यों की प्रोफाइल में एक स्पष्ट और हालिया तस्वीर होना आवश्यक है। बिना वैध प्रोफाइल फोटो के ई-नॉमिनेशन सबमिट नहीं किया जा सकता। पीएफ क्लेम का भी पैसा अटक या रुक सकता है।

दरअसल, ई-नॉमिनेशन होने से सदस्य के साथ कोई अनहोनी होने की स्थिति में उसके परिवार को पीएफ (EPF), पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) के पैसे आसानी से मिल जाते हैं। वेरिफिकेशन के दौरान यदि सदस्य की फोटो पोर्टल पर गायब या पुरानी मिलती है, तो ऑनलाइन पीएफ निकासी (विथड्रॉल) का क्लेम बीच में ही अटक सकता है या उसे खारिज किया जा सकता है। यह फोटो डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय खाताधारक की विजुअल पहचान की पुष्टि में मदद करती है, जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म होती है। इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आपका आधार, पैन, चालू बैंक खाता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी पोर्टल पर पूरी तरह अपडेटेड और लिंक्ड हों।

​ऑनलाइन प्रोफाइल फोटो कैसे अपडेट करें?

  • सबसे पहले ईपीएफओ के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाएं और अपने UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें।
  • मुख्य डैशबोर्ड खुलने के बाद, ऊपर दिए गए मेनू बार में ‘View’ टैब पर क्लिक करें और ड्रापडाउन से ‘Profile’ विकल्प को चुनें।
  • ​ प्रोफाइल पेज पर आपको अपनी पुरानी फोटो या फोटो की जगह (ब्लैंक स्पेस) दिखेगी।
  • वहां दिए गए ‘Change Photo’ या अपलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फोटो का फॉर्मेट JPG होना चाहिए और उसका साइज 100 KB से कम होना चाहिए।
  • ​फोटो अपलोड करने के बाद ‘Preview’ देखें और सब सही होने पर ‘Upload Uploaded Photograph’ पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews