सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर व पूर्व गवर्नर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी!

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर व पूर्व गवर्नर अश्विनी कुमार ने की खुदकुशी!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीबीआई निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार (former cbi director and former governor ashwani-kumar) ने शिमला (Shimla) स्थित अपने आवास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

1973-बैच के IPS अधिकारी ने 2006 और 2008 के बीच हिमाचल प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया था। वह 2008 और 2010 के बीच निदेशक सीबीआई थे और बाद में मणिपुर और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

अश्विनी कुमार ने शिमला में अपने आवास में फांसी लगा ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि अश्वनी कुमार द्वारा आत्महत्या करने की खबर दुखद और चौंकाने वाली है। एसपी मोहित चावला की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले में जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews