खुशखबरी! सोना-चांदी हुआ सस्ता, जाने आज क्या रही कीमत

gold silver

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। जिस प्रकार देश में लोगों को कोरोना के वैक्सीन (corona vaccine) का इंतजार है, ठीक वैसे ही ग्राहकों को सोने के दाम (gold price) कम होने का भी इंतजार है। अगर आप भी सोने के दाम (gold price) कम होने का इंतजार कर रहे थे तो खुश हो जाइए, लंबे समय बाद सोने के दाम (Gold price) में बड़ी गिरावट (decline) आई है। जिसमें 10 ग्राम सोने के दाम में 1049 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी (silver) के एक किलोग्राम दाम (Today Silver price) में भी 1588 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

त्योहारों के सीजन (festive season) में सोने और चांदी (gold and silver) के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। जहां दीपावली (Deepawali) और धनतेरस (Dhanteras) में सोने का दाम (Gold price) 50 हजार से ऊपर से चल रहा था। वहीं आज दिल्ली (Delhi) में सोने की कीमतों में 1049 रुपए और चांदी के दाम (Today Silver price) में 1588 रुपए की गिरावट आई है।

दिल्ली सर्राफा में सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट को लेकर जानकारों ने कहा कि जल्द ही कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) आने की संभावना (Chances) है, जिसे देखते हुए सोने-चांदी (Gold silver) की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं सोने और चांदी की नई कीमतों (New price) की बात करें तो दिल्ली सर्राफा में आज 1049 की गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने के दाम 48,569 रुपये है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International market) में देखे तो सोने की कीमत इस महीने ETF की होल्डिंग में करीब दस लाख औंस की कमी आई है। जिससे पता चलता है कि निवेशकों (investors) ने सोने से होल्डिंग घटा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (international marketing) में पिछले चार महीने में सोने की कीमत में आज सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,830 डॉलर प्रति औंस है।

वहीं एक किलोग्राम चांदी (one kilogram silver) के भाव में 1588 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद आज चांदी की कीमत 59,301 रुपए प्रति एक किलोग्राम हो गया है। आज चांदी का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23.42 डॉलर प्रति औंस है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews