परिवारवादी’ COVID19 टीकों को ‘बीजेपी का टीका’ कह रहे हैं:- पीएम नरेंद्र मोदी

परिवारवादी’ COVID19 टीकों को ‘बीजेपी का टीका’ कह रहे हैं:- पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे । आज उन्होंने फतेहपुर में जनता को संबोधित किया ।  वहां पहुंचते ही पीएम ने जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कुशीनगर में शादी के रस्म के दौरान हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके लिए मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है । पंजाब में हो रहे चुनावी प्रचार की भी उन्होंने इस दौरान चर्चा की और कहा कि पंजाब के लोगों में  भाजपा को जीत ज जीत दिलाने का जोश और उत्साह नजर आ रहा है।  उन्होंने कहा कि  इस बार की होली  10 मार्च को धूमधाम से उत्तर प्रदेश में मनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए टीकाकरण अभियान कि चर्चा भी की और कहा कि “टीके “से दो लोग डरते हैं, एक कोरोना वायरस और दूसरा टीका विरोधी लोग। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की बात भी कही और कहा कि, ” जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है , तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती।  जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता है , वह भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है।”

यह  भी पढ़े … UP मे बोले नरोत्तम “साईकिल जीती तो पंचर वाले भी आएगे”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों पर निशाने साधते हुए  कहा कि , “आजकल लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी विरोध कर रहे हैं।  इसका मतलब है कि यह लोग भारत को अब भी दूसरों पर निर्भर रखना चाहते हैं । लेकिन हमारा देश अब दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहता।”  उनके मुताबिक परिवा वादियों की समस्या है कि , अगर देश के गरीब दलित पिछड़े आदिवासियों को साधन मिल जाए और शक्ति मिल जाए,  तो वोट बैंक की राजनीति खत्म हो जाएगी ।और कट कमीशन माफिया आत्मनिर्भर भारत अभियान से बर्बाद हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि  परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर खत्म हो जाती है।  इस सोच से यूपी जैसे बड़े देश को चलाना संभव नहीं है यही वजह है कि , इस बार  भी यूपी में भाजपा ही आएगी और योगी ही आएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews