
Famous Chaat Of Muzaffarnagar: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विविधताओं के चलते दुनिया भर में पहचाना जाता है। बात चाहे ऐतिहासिक या सांस्कृतिक स्थलों की हो या फिर बोली, परिधान और व्यंजन की हर मामले में भारत विश्व में प्रसिद्ध है।
यहां का हर राज्य अपनी किसी ने किसी विशेषता के चलते देश और दुनिया में अलग ही पहचान रखता है। जितने फेमस पर्यटक और तीर्थ स्थल है उतना ही फेमस यहां का भोजन भी है। मध्यप्रदेश का नमकीन जहां विदेशों तक जाता है तो राजस्थान की दाल बाटी की महक भूल पाना हर किसी के लिए नामुमकिन है। आज हम आपको एक 80 साल पुराने मजेदार स्वाद की जानकारी देते हैं।
मुज्जफरनगर की Famous Chaat
चाट का नाम सामने आते ही स्वाद के शौकीनों के मुंह में पानी आने लगता है। आज हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट चाट के बारे में बताते हैं जिस का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोगों का जमावड़ा पहुंचता है। मुजफ्फरनगर में इस दुकान को 80 साल हो चुके हैं और जैसे ही 12 बजती है यहां पर लोगों का आना शुरू हो जाता है।

बच्चे हो, बूढ़े, औरते या फिर जवान जो एक बार यहां का चाट खा लेता है वह तारीफ किए बिना खुद को नहीं रोक पाता है। यह दुकान मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड पर दालमंडी वाली गली में मौजूद है, जो स्वाद के शौकीनों का अड्डा है।
80 साल पुरानी है दुकान
दुकान संचालक के मुताबिक इस दुकान को उनके पिताजी ने शुरू किया था और इससे चलते हुए 80 वर्ष हो चुके हैं। बचपन से उन्होंने अपने पिता के साथ दुकान का कामकाज संभालना शुरू कर दिया था और उन्हें खुद 50 वर्ष दुकान संचालित करते हुए हो गए हैं। इस दुकान को उनके पिताजी हरकिशन प्रसाद चाट वाले के नाम से जाना जाता है, जहां पर दूर-दूर से ग्राहक चाट का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।

मिलती है ये वैरायटी
इस दुकान पर आने वाले ग्राहकों को आलू की टिक्की, पानी पतासे, मसाले वाली टिक्की, गुजिया पकौड़ी, आलू पापड़ी की चाट, मसाले वाली टिक्की, दही वाले पतासे जैसी स्वादिष्ट चीजें परोसी जाती है। इन सभी व्यंजनों को शुद्ध और स्वच्छ तरीके से तैयार किया जाता है, यही वजह है कि इनका स्वाद ग्राहकों को बहुत पसंद आता है।

ऐसे बनता है फेमस आलू चाट
इस दुकान की आलू टिक्की बहुत ही फेमस है जिसका स्वाद हर किसी को लुभाता है। इसे तैयार करने के लिए साफ-सुथरे आलू को रिफाइंड और डालडा घी का उपयोग कर तैयार किया जाता है। इसके साथ जो चटनी परोसी जाती है उसे घरेलू मसाले से तैयार किया जाता है जो इसके बेहतरीन स्वाद की एक खास वजह है।
इतने में मिलता है चाट
इस दुकान पर सिर्फ 20 रुपए देकर बेहतरीन चाट का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप फुल प्लेट खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 40 रुपए देने होंगे।
इस आलू टिक्की में ग्राहकों दो टिक्की, पापड़ी आलू, दही की खटाई, पुदीने की चटनी सब कुछ डालकर फ्लैट तैयार कर दी जाती है। प्लेट तैयार होने के बाद इसमें ऊपर से तैयार किया गया घरेलू मसाला डाला जाता है जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।
शुद्ध और स्वच्छ तरीके से तैयार की गई इस चाट का आनंद लेने के लिए ग्राहक दूर-दूर से पहुंचते हैं। इसी के साथ महंगाई के इस दौर में आज भी इस दुकान पर 20 रुपए में 6 पानी पतासे खिलाए जाते हैं। इसमें ग्राहकों के लिए खट्टा मीठा की वैरायटी अलग से उपलब्ध है।

ग्राहकों की पसंदीदा है दुकान
यह ग्राहक 80 साल पुरानी है तो निश्चित तौर पर यहां आने वाले ग्राहक भी इससे सालों से जुड़े हुए हैं। ऐसे हैं जो लगातार 50 सालों से यहां पर आ रहे हैं और बेहतरीन स्वाद का आनंद उठा रहे हैं। लोग खुद तो यहां चाट का आनंद लेते ही हैं अपनी फैमिली को भी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख आने के लिए यहां पर लेकर आते हैं।
View this post on Instagram
अगर आप भी इन छुट्टियों में उत्तर प्रदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका निकलना मुजफ्फरनगर से हो रहा है तो यहां की बेहतरीन चाट की दुकान पर जाकर स्वादिष्ट आलू टिक्की का स्वाद चखना बिल्कुल भी ना भूलें। एक बार इसे खाने के बाद आपको इसका स्वाद जीवन भर याद रहने वाला है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

