Famous Food Of Alwar: लाजवाब है ततारपुर के इस प्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद, सिर्फ 20 रुपए में लिया जा सकता है आनंद

Famous Food Of Alwar

Famous Food Of Alwar Rajasthan: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विविधताओं के चलते दुनिया भर में पहचान रखता है। यहां के हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति, परिधान, बोली और खानपान है, जो इन्हें बाकी जगहों से अलग बनाता है।

राजस्थान तो वैसे भी अपनी इतिहास और संस्कृति के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां के परिधान लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। इसी के साथ खाने-पीने के कुछ ऐसे व्यंजन यहां पर मिलते हैं। जिनका स्वाद आपको दुनिया के किसी दूसरे कोने में खाने के लिए नहीं मिलने वाला है।

आज हम आपको राजस्थान के प्रसिद्ध शहर अलवर के खास व्यंजन के बारे में जानकारी देते हैं जिसकी खुशबू से लोग इसे खाने के लिए खींचे चले आते हैं। अगर आप भी एक बार इसका स्वाद चख लेंगे तो कभी नहीं भूल पाएंगे।

ये है Famous Food Of Alwar

अलवर जिले में खाने-पीने के शौकीनों के लिए बहुत सारी चटपटी चीजें मौजूद है क्योंकि यहां के लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखना बहुत ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी बेहतरीन स्वाद का आनंद मिलता है।

Famous Food Of Alwar

जिले की हर दुकान पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है और कचोरी यहां के लोगों को खूब भाती है। ये भी कहा जा सकता है कि उनके दिन की शुरुआत इसी से होती है। हालांकि, हम आपको कचोरी के बारे में नहीं बल्कि यहां मिलने वाले दही बड़े के बारे में बता रहे हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

यहां मिलते हैं दही बड़े

अलवर से बहरोड जाने वाले रास्ते पर यानी शहर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर ततारपुर चौराहा मौजूद है। जहां मिलने वाले दही बड़े का स्वाद हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है।

सब से खास बात यह है कि यहां पर कोई दुकान मौजूद नहीं है बल्कि यहां पर दही बड़े बेचने वाले लोग सुबह से आकर खड़े हो जाते हैं, जो शाम 7 बजे तक यही खड़े रहते हैं।

रोड से गुजरने वाले लोग यहां पर रुक कर दही बड़े का आनंद लेते हुए नजर आते हैं। ततारपुर चौराहा अपने पकोड़े और दही बड़े के लिए ही पहचाना जाता है।

Famous Food Of Alwar

दूर-दूर से ततारपुर रोड आते हैं लोग

इस जगह पर मिलने वाले दही बड़े का स्वाद इतना ज्यादा लाजवाब है कि इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। दही की खुशबू उन्हें अपनी और आने पर मजबूर कर देती है। यहां पर 10 से 15 लोग खड़े होकर दिन भर लोगों को स्वादिष्ट दही बड़े खिलाते हैं। रोड के किनारे खड़े हुए यह लोग एक स्टैंड पर अपना सारा सामान रखे रहते हैं और दोने में स्वादिष्ट व्यंजन को परोसते हैं।

लंबे अरसे से लग रही दुकानें

इस जगह पर स्वादिष्ट दही बड़े बेचने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह यहां 12 सालों से अपनी दुकान लगा रहे हैं। यहां पर लगभग 15 दुकानें हैं और सभी यही व्यंजन लोगों को परोस रहे हैं। दुकान ना होने के चलते यह लोग सड़क पर ही ग्राहकों को व्यंजन परोसते हैं।

इतनी है कीमत

हम किसी होटल या रेस्टोरेंट में दही बड़ा मंगवाएंगे तो जाहिर सी बात है उसकी कीमत कम से कम 50 रुपए तो रहेगी। लेकिन यहां आने वाले ग्राहकों को सिर्फ 20 रुपए में दोने सजाकर में दही बड़ा दिया जाता है, जिसमें 10 पीस होते हैं।

इस बड़े को दही में मिलाकर ऊपर से मीठी और तीखी चटनी तथा लहसुन की चटनी के साथ ग्राहकों को परोसा जाता है। 1 दिन में हर दुकानदार के 100 से ज्यादा दोने आराम से बिक जाते हैं। यहां आने वाले लोग बड़े ही चाव से इसका आनंद लेते नजर आते हैं।

अगर आप भी कभी राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं और आपका निकलना अलवर के ततारपुर चौराहा से हो रहा है तो यहां मिलने वाले इन फेमस दही बड़े का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। जब आप यहां से निकलेंगे तो अनायास ही दही की स्वादिष्ट खुशबू आपको अपनी और खींच लेगी और इसे खाने के बाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews