Famous Food Of India: हर 500 किलोमीटर के बाद बदल जाता है इस डिश का नाम, कमाल का है जायका

Famous Food Of India

Famous Food Of India: मध्य प्रदेश (MP), राजस्थान, गुजरात या फिर हरियाणा सारे राज्य और यहां का रहन सहन और रीति रिवाज बहुत अलग है। लेकिन खाने की एक ऐसी चीज है जो इन सभी जगहों पर मिलती है और इसके स्वाद के सभी दीवाने हैं। लड़कियां कहीं की भी हो लेकिन उनकी तो ये फेवरेट डिश है, हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड कहलाने वाले पानीपुरी, गोलगप्पे और पुचका की, इसे इन्हीं अलग नामों के साथ पहचाना जाता है।

भारत एक ऐसा देश है जहां हर 200 किलोमीटर के दायरे में रहन-सहन और भाषा में बदलाव देखने को मिलता है और 500 किलोमीटर के बाद परंपरा चेंज हो जाती है। इन सब के बावजूद भी पानीपुरी एक ऐसी डिश है जिसे बनाने का तरीका और स्वाद लगभग हर जगह पर एक ही जैसा देखा जाता है। अंतर है तो बस नामों का, आज हम आपको बताते हैं कि इस डिश को देश के कौन से राज्य में किस नाम से जाना जाता है।

पानीपुरी है Famous Food Of India

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और नेपाल के हिस्सों में इसे पानीपुरी के नाम से जाना जाता है। तीखे पानी, पुदीने, इमली और कई मसालों से बनाई जाने वाली ये डिश हर चौक और चौराहे पर मिलती है जो लोगों की पसंदीदा है।

पुचका

मध्यप्रदेश की पानीपुरी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में पहुंचते ही पुचका के नाम से जानी जाने लगती है। वैसे अगर इसके टेस्ट और बनाने के तरीके की बात की जाए तो इसमें काफी अंतर होता है। पुचका साइज में थोड़े बड़े होते हैं और इसमें उबले आलू को भरकर मीठी की बजाय तीखी चटनी का उपयोग किया जाता है।

पानी बताशे

बताशा का नाम सुनकर कंफ्यूज मत होइए यह खाने के मीठे वाले बताशे बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि हरियाणा में पानीपुरी को इसी नाम से जाना जाता है। खट्टे पानी और मीठी चटनी के साथ मिलने वाले ये गोलगप्पे सभी के फेवरेट है।

पकौड़ी

नाम देख कर चौंकना मत यहां किसी भजिए या पकौड़े की बात नहीं हो रही है। गुजरात के कुछ हिस्से में इसे पकौड़ी कहा जाता है जिसमें सेव और प्याज मिलाकर खाया जाता है। यहां मिलने वाला पानी हरी मिर्च और पुदीने से तैयार होता है और पकौड़ी की स्टफिंग भी बहुत ज्यादा की जाती है।

पताशी

जब आप राजस्थान और उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे तो यहां पर गोलगप्पा को पताशी कहा जाता है। लखनऊ में तो अलग-अलग पानी के टेस्ट के साथ मिलने वाली पताशी बहुत फेमस है। यहां सूखे आम के पाउडर से पानी तैयार किया जाता है और अलग-अलग फ्लेवर के लिए दूसरे मसाले उपयोग किए जाते हैं।

फुल्की

गुजरात के कुछ इलाकों में जहां रोटी को फुल्की के नाम से जाना जाता है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में जब आप जाएंगे तो वहां पानीपुरी को फुल्की के नाम से पहचाना जाता है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाके में भी फुल्की शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

टिक्की

टिक्की का नाम आता है तो कोई भी समझेगा कि आलू से बनाई जाने वाली टिकिया की बात की जा रही है। लेकिन जब आप मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पहुंचेंगे तो यहां पर पानीपुरी यानी गोलगप्पे को टिक्की के नाम से पुकारा जाता है।

गुपचुप

गोलगप्पा शब्द सुनने में बहुत ही शानदार लगता है लेकिन जब आप छत्तीसगढ़, उड़ीसा, हैदराबाद, साउथ झारखंड या फिर तेलंगाना जैसे कुछ इलाकों में जाएंगे तो आपको गुपचुप शब्द पानीपुरी के लिए उपयोग करता हुआ सुनाई देगा।

पड़ाका

ये नाम बड़ा ही जबरदस्त है लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गोलगप्पे को इसी नाम से जाना जाता है। कुछ इस तरह से भारत के हर राज्य में मिलने वाली इस डिश को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। राज्य बदलने के साथ इसके स्वाद में थोड़ा बदलाव तो आता है लेकिन यह इकलौती ऐसी डिश है जो हर राज्य में रहने वाले लोगों की पसंदीदा है और देश भर में खाई जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews